50MP कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ ZTE Blade V40s लॉन्च, जानें क्या है खास

ZTE Blade V40s में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसके साथ पंच होल डिजाइन है। यह डिस्प्ले फुल HD+ रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है।

50MP कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ ZTE Blade V40s लॉन्च, जानें क्या है खास

Photo Credit: ZTE

Blade V40s में Unisoc T618 चिपसेट दिया गया है।

ख़ास बातें
  • ZTE Blade V40s में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • ZTE Blade V40s में Unisoc T618 चिपसेट दिया गया है।
  • ZTE Blade V40s की कीमत MYR 799 यानी कि करीबन 14,077 रुपये है।
विज्ञापन
ZTE ने मलेशिया में ZTE Blade V40s मिड रेंज स्मार्टफोन पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले, Unisoc चिप और 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और कीमत से लेकर सभी जानकारी के बारे में बता रहे हैं।
 

ZTE Blade V40s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Blade V40s में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसके साथ पंच होल डिजाइन है। यह डिस्प्ले फुल HD+ रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 OS पर काम करता है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

प्रोसेसर की बात करें तो Blade V40s में Unisoc T618 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है जो कि स्टोरेज को बढ़ाने की क्षमता प्रदान करता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 4,500mAh की बैटरी है जो कि 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 163.5mm, चौड़ाई 75.8mm, मोटाई 7.6mm और वजन 184.1 ग्राम है।
 

ZTE Blade V40s की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Blade V40s की कीमत MYR 799 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 14,077 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह ब्लैक और ब्लू कलर में उपलब्ध है। हालांकि यह साफ नहीं है कि Blade V40s मलेशिया के अलावा किन बाजारों में उपलब्ध होगा या नहीं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »