ZTE Blade Force लॉन्च, इसमें है 3000 एमएएच बैटरी

ज़ेडटीई ने अपनी ब्लेड सीरीज़ का नया स्मार्टफोन अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। ZTE Blade Force की कीमत 130 डॉलर है। अमेरिका में ब्लेड फोर्स स्मार्टफोन बूस्ट मोबाइल के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2017 12:18 IST
ज़ेडटीई ने अपनी ब्लेड सीरीज़ का नया स्मार्टफोन अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। ZTE Blade Force की कीमत 130 डॉलर है। अमेरिका में ब्लेड फोर्स स्मार्टफोन बूस्ट मोबाइल के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

जे़डटीई ब्लेड फोर्स में 5.5 इंच (720 x 1280 पिक्सल्स) एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए स्मार्टफोन में एड्रेनो 306 जीपीयू है। फोन में रैम 2 जीबी है। स्मार्टफोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसकी स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

फोन में फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। ज़ेडटीई ब्लेड फोर्स को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 23.5 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। कनेक्टिविटी के लिए ब्लेड फोर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।

डटीई ने अपनी ब्लेड सीरीज़ का नया किफ़ायती स्मार्टफोन ब्लेड ए2एस लॉन्च कर दिया है। ज़ेडटीई ब्लेड ए2एस की कीमत 700 चीनी युआन (करीब 6,800 रुपये) है। ZTE Blade A2S स्मार्टफोन चीन में जेडीडॉटकॉम पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Advertisement

पिछले महीने ही कंपनी ने ब्लेड सीरीज़ में ज़ेडटीई ब्लेड 2एस को 6,800 रुपये के किफायती दाम में चीन में लॉन्च किया था। ज़ेडटीई ब्लेड ए2एस में एक 5.2 इंच फुल एचडी आईपीएस (1080x1920 पिक्सल्स) स्क्रीन दिया गया है। स्क्रीन की डेनसिटी 423 पीपीआई है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी860 जीपीयू है। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा जा सकता है। यह फोन हाइब्रिड डुअल कार्ड स्लॉट करता है जिसका मतलब है कि यूज़र दूसरे सिम कार्ड या माइक्रोएसडी कार्ड में से किसी एक का ही चुनाव कर पाएंगे। फोन को बनाने के लिए एल्युमिनियम का इस्तेमाल किया गया है जबकि रियर मेटल का बना है।
Advertisement

ज़ेडटीई ब्लेड ए2एस में रियर पर एक फिंगरप्रिंट रीडर है। और फोन को पावर देने के लिए 2540 एमएएच की बैटरी है। कैमरे की बात करें तो, फोन में फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर जबकि अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.