ZTE Blade 20 5G डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें अन्य खासियतें

ZTE Blade 20 5G स्मार्टफोन 6.52 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले, ज़ेटीई ब्लेड 20 5जी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 4,000 एमएएच बैटरी से लैस है।

ZTE Blade 20 5G डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें अन्य खासियतें

ZTE Blade 20 5G फोन जैज़ ग्रे और लाइट ब्लू मिंट कलर में खरीद के लिए उपलब्ध है।

ख़ास बातें
  • ZTE Blade 20 5G को चीन में लॉन्च किया गया है
  • ज़ेडटीई ब्लेड 20 5जी में मौजूद है सिंगल स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन
  • फोन में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
ZTE Blade 20 5G को चीन में कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6.52 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले, ज़ेटीई ब्लेड 20 5जी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 4,000 एमएएच बैटरी से लैस है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर और एफएम सपोर्ट दिया गया है। ज़ेडटीई ब्लेड 20 5जी फोन सिंगल स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन और दो कलर ऑप्शन में आता है। कंपनी ने हाल ही में Yahoo Mobile ZTE Blade A3Y को लॉन्च किया था, जिसके बाद ही इस नए ज़ेडटीई फोन को पेश किया गया है।  
 

ZTE Blade 20 5G price

ज़ेडटीई ब्लेड 20 5जी फोन के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत चीन में CNY 1,499 (लगभग 16,700 रुपये) है, जिसे कंपनी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर पेश किया है। ZTE Blade 20 5G फोन जैज़ ग्रे और लाइट ब्लू मिंट कलर में खरीद के लिए उपलब्ध है। फिलहाल, यह साफ नहीं किया गया है कि इस फोन को भारतीय मार्केट में कब लेकर आया जाएगा।
 

ZTE Blade 20 5G specifications

ज़ेडटीई ब्लेड 20 5जी फोन एंड्रॉयड 10 आधारित MiFavor 10.5 पर काम करता है। इसमें 6.52 इंच डिस्प्ले के साथ 720x1,600 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। वहीं, यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए ज़ेडटीई ब्लेड 20 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का, 8 मेगापिक्सल का सैकेंडरी कैमरा और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो कि वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच में स्थित है।

ज़ेडटीई ब्लेड 20 5जी की बैटरी 4,000 एमएएच की है, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद नहीं है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन मे वाई-फाई,, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें एक्सेलेरोमीटर, जाइरो, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और कंपास शामिल हैं। ज़ेडटीई ब्लेड 20 5जी में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन का डायमेंशन 165x975x88.9mm है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 720
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ZTE Blade 20 5G, ZTE Blade, ZTE
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »