ZTE Axon M लॉन्च, इसमें है फोल्ड होने वाला स्क्रीन

हमने कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों द्वारा फोल्डबेल स्मार्टफोन पर काम करने के बारे में अब तक सुना था। लेकिन ऐसा करने में कामयाब हुई है ज़ेडटीई। एक्सॉन एम कंपनी का पहला डुअल डिस्प्ले स्मार्टफोन है जो एक हिंज से जुड़ा है।

ZTE Axon M लॉन्च, इसमें है फोल्ड होने वाला स्क्रीन
ख़ास बातें
  • एक्सॉन एम कंपनी का पहला डुअल डिस्प्ले स्मार्टफोन है
  • ZTE Axon M को फिलहाल अमेरिका में लॉन्च किया गया है
  • फिलहाल, भारतीय मार्केट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है
विज्ञापन
हमने कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों द्वारा फोल्डबेल स्मार्टफोन पर काम करने के बारे में अब तक सुना था। लेकिन ऐसा करने में कामयाब हुई है ज़ेडटीई। एक्सॉन एम कंपनी का पहला डुअल डिस्प्ले स्मार्टफोन है जो एक हिंज से जुड़ा है। ZTE Axon M को फिलहाल अमेरिका में लॉन्च किया गया है और इसे आने वाले महीने में उपलब्ध कराया जाएगा। चीनी कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि एक्सॉन एम आने वाले महीनों में चीन, यूरोप और जापान में भी पेश किया जाएगा। फिलहाल, भारतीय मार्केट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ZTE नए एक्सॉन एम हैंडसेट की मार्केटिंग मल्टीमीडिया डिवाइस के तौर पर कर रही है। बताया गया है कि फोल्ड करने के बाद यह हैंडसेट आसानी से पॉकेट में फिट हो जाएगा। स्मार्टफोन में चार मोड दिए गए हैं, जिसमें डुअल मोड भी शामिल है। इस मोड में यूज़र दो अलग-अलग ऐप को अलग-अलग स्क्रीन पर एक साथ चला सकेंगे। एक्सटेंडेड मोड में यूज़र ईमेल स्ट्रीम कर सकते हैं या पूरे 6.75 इंच के फुल-एचडी स्क्रीन पर गेम खेल सकते हैं। मिरर मोड में यूज़र किसी कंटेंट की दोनों ही स्क्रीन पर मिरर कर सकते हैं। ट्रेडिशनल मोड में यूज़र डिवाइस को आम स्मार्टफोन की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ZTE Axon M में दो 5.2 इंच के डुअल फुल-एचडी टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले हैं। इन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो थोड़ा पुराना है। यह 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। मज़ेदार बात यह है कि फोन में सिर्फ एक 20 मेगापिक्सल का कैमरा है जो रियर के साथ फ्रंट कैमरे की भी भूमिका निभाएगा। कैमरे का अपर्चर एफ/1.8 है। एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलने वाले इस हैंडसेट में 3180 एमएएच की बैटरी है और यह क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है।

लॉन्च के मौके पर कंपनी ने कहा कि ज़ेडटीई एक्सॉन एम स्मार्टफोन की क्षमता पहचानने की दिशा में एक अहम कदम है। और इसमें ज़ेडटीई सबसे आगे है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरानहीं
रियर कैमरा20-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3180 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »