50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ ZTE Axon 40 SE

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर चलता है और इसमें 6.67 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2022 15:55 IST
ख़ास बातें
  • इसे 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया किया गया है
  • यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर चलता है
  • इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन सेंसर सहित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है

यह एंड्रॉयड 12 पर चलता है और इसमें 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी ZTE ने ट्रिपल रियर कैमरा के साथ अपना नया स्मार्टफोन ZTE Axon 40 SE लॉन्च किया है। कंपनी की वेबसाइट पर इसकी उपलब्धता और प्राइस के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इसे 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में मेक्सिको में लॉन्च किया गया है। इस फोन का मेक्सिको में प्राइस 5,999 MXN (लगभग 24,700 रुपये) है। यह ब्लैक और ब्लू के दो कलर्स में उपलब्ध है। कंपनी ने इसकी अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री और प्राइसिंग की घोषणा नहीं की है। 

ZTE Axon 40 SE
Advertisement

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर चलता है और इसमें 6.67 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले में एक होल पंच कटआउट बीच में सेल्फी के लिए दिया गया गै। इसमें ऑक्टाकोर T618 SoC प्रोसेसर के साथ 4GB RAM है। इसकी इनबिल्ट मेमोरी को बिना इस्तेमाल वाली इंटरनल स्टोरेज के साथ 2GB तक वर्चुअल तरीके से बढ़ाया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन सेंसर सहित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसका सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा।  

कंपनी ने ZTE Axon 40 SE में 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी है जिसे एक माइक्रोSD कार्ड के साथ 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5 और USB टाइप- पोर्ट के विकल्प मिलेंगे। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में मलेशिया में ZTE Blade V40s मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले, Unisoc चिप और 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के लिहाज से यह एक अच्छा स्मार्टफोन कहा जा सकता है। ZTE के Blade V40s में 6.67 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ पंच होल डिजाइन है। यह डिस्प्ले फुल HD+ रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ है।
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी618

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

1800x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, ZTE, China, Market, Processor, Storage, Features, Mexico, Sensor, Video, Price

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  2. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  3. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  4. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  6. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  7. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  8. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.