1024GB स्टोरेज, 18GB रैम वाला फोन ZTE Axon 30 Ultra Aerospace Edition लॉन्च, जानें कीमत

ZTE Axon 30 Ultra Aerospace Edition इंडस्ट्री का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 18 जीबी रैम और 1टीबी की स्टोरेज दी गई है।

1024GB स्टोरेज, 18GB रैम वाला फोन ZTE Axon 30 Ultra Aerospace Edition लॉन्च, जानें कीमत

फोन के बॉक्स में ZTE LiveBuds Pro ब्लूटूथ इयरबड्स मिलते हैं जो करीबन 4 हजार रुपये की कीमत के हैं।  

ख़ास बातें
  • Aerospace Edition इसके वैनिला वर्जन के समान है।
  • यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है।
  • इसमें ट्रिपल कैमरा है जिसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।
विज्ञापन
ZTE ने एक लॉन्च इवेंट में ZTE Axon 30 Ultra Aerospace Edition फोन से पर्दा हटा दिया। इस इवेंट में कंपनी ने ZTE Voyage 20 Pro, मल्टीपल राउटर्स और ZTE LiveBuds Pro ईयरबड्स जैसे कई दूसरे प्रोडक्ट भी पेश किए। मगर इन सबमें सबसे बड़ा आकर्षण ZTE Axon 30 Ultra ही रहा। कारण है इस फोन की स्पेसिफिकेशन जो आपको काफी लुभावनी लग सकती हैं। फोन का दम इसी बात से मालूम पड़ जाता है कि इसमें 18GB RAM और 1TB स्टोरेज दी गई है जो अपने आप में बहुत अनोखी स्पेसिफिकेशन हैं। 
 

ZTE Axon 30 Ultra Aerospace Edition Price, Availability

ZTE Axon 30 Ultra Aerospace Edition की कीमत 6,998 युआन (लगभग 82,000 रुपये) है। मगर संभावना नहीं है कि इसको ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जाएगा। आप रेगुलर ZTE Axon 30 Ultra, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 स्टोरेज है, को 749 डॉलर (लगभग 56,000 रुपये) में खरीद सकते हैं। 
 

ZTE Axon 30 Ultra Aerospace Edition Specifications

इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन हैरान कर देने वाली हैं। स्टोरेज के लिए फोन में 1TB कैपिसिटी दी गई है। 18 जीबी की धांसू रैम कैपिसिटी है। यह इंडस्ट्री का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 18 जीबी रैम और 1टीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन के चारों ओर एक स्पेस थीम है। इसमें ब्लैकिश कलर है और प्लेनेट थीम पैकेजिंग है। कंपनी का कहना है कि इसे स्पेस एक्सप्लोरेशन से जोड़कर एक डिजाइन दिया गया है।

इस स्मार्टफोन का बॉक्स भी किसी सरप्राइज से कम नहीं है। इसके भीतर की प्रोटेक्टिव फिल्म धरती के चारों चक्कर लगाते एक स्पेस स्टेशन को दिखाती है। बॉक्स में एक कस्टम केस भी मिलता है जो कि कार्बन फाइबर का बना मालूम होता है। साथ ही आपको इसके अंदर ZTE LiveBuds Pro ब्लूटूथ इयरबड्स मिलते हैं जो कम से कम 4 हजार रुपये की कीमत के हैं।  

इसके अलावा ZTE Axon 30 Ultra Aerospace Edition इसके वैनिला वर्जन के समान है। यह स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है और इसमें HDR 10+ और 144Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट के साथ FHD+ 6.67-इंच AMOLED कर्व्ड स्क्रीन है। फोन में ट्रिपल 64MP कैमरा मॉड्यूल है। साथ ही एक चौथा 8MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर भी है। फ्रंट की ओर सेल्फी के लिए 16MP का सेंसर दिया गया है। फोन की बैटरी 4600mAh की है जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  2. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  4. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  5. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  6. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  8. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  9. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  10. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »