• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 21 मेगापिक्सल कैमरे वाला ज़ोपो स्पीड 8 स्मार्टफोन बुधवार को होगा लॉन्च

21 मेगापिक्सल कैमरे वाला ज़ोपो स्पीड 8 स्मार्टफोन बुधवार को होगा लॉन्च

21 मेगापिक्सल कैमरे वाला ज़ोपो स्पीड 8 स्मार्टफोन बुधवार को होगा लॉन्च
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता ज़ोपो ने पिछले साल भारतीय बाजार में एंट्री की थी। कंपनी ने देश में सबसे पहले ज़ोपो स्पीड 7 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी बुधवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन ज़ोपो स्पीड 8 लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने नई दिल्ली में होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं।

ज़ोपो ने स्पीड 7सी के साथ स्पीड 8 स्मार्टफोन को एमडब्ल्यूसू 2016 में पेश किया था। इस स्मार्टफोन की कीमत 299.99 डॉलर (करीब 20,100 रुपये) है। स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है इसमें सबसे पहले मीडियाटेक डेका-कोर हीलियो एक्स20 एमटी6797 प्रोसेसर होने का दावा। इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम है।

इसके अलावा ज़ोपो स्पीड 8 में सोनी आईएमएक्स230 सेंसर के साथ 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3600 एमएएच की बैटरी है।

डुअल सिम सपोर्ट वाला स्पीड 8 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। फोन में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जो नॉन-एक्सेपेंडेबल है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी (भारतीय एलटीई बैंड सपोर्ट के साथ) के अलावा यह स्मार्टफोन ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई 802.11 एसी/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, माइक्रो यूएसबी और एफ रेडियो जैसे फीचर के साथ आता है।

ज़ोपो का यह फोन ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। ज़ोपो स्पीड 8 का डाइमेंशन 152.5x76.35x9.8 एमएम और वज़न 136 ग्राम है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »