• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ज़ोपो स्पीड 7सी और डुअल एंड्रॉयड स्मार्टफोन ज़ोपो स्पीड 8 लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

ज़ोपो स्पीड 7सी और डुअल एंड्रॉयड स्मार्टफोन ज़ोपो स्पीड 8 लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

ज़ोपो स्पीड 7सी और डुअल एंड्रॉयड स्मार्टफोन ज़ोपो स्पीड 8 लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
मोबाइल कंपनी ज़ोपो ने स्पेन के बार्सिलोना में चल रहे ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी में नई स्पीड सीरीज में दो स्मार्टफोन लॉन्च किये। नए स्मार्टफोन ज़ोपो स्पीड 7सी और ज़ोपो स्पीड 8 की उपलब्धता और कीमत को लेकर कंपनी ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है।

ज़ोपो का स्पीड 8 स्मार्टफोन डेका-कोर हीलियो एक्स20 मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ-साथ एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर भी चलता है। वहीं स्पीड 7सी लकड़ी के बैटरी कवर के साथ आता है जिसे कंपनी ने इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत बताया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल सिम ज़ोपो स्पीड 7सी में (720x1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। डेनसिटी 293पीपीआई है। फोन में 2 जीबी रैम के साथ 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर दिया गया है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले ज़ोपो स्पी़ड 7सी का डाइमेंशन 146.1x70.6x8.65 मिलीमीटर और इसका वजन 136 ग्राम है।  

स्पीड 7सी स्मार्टफोन में एफ/2.2 अपर्चर, ऑम्निविजन सेंसर और एलईडी फ्लैश के साथ 13.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 3जी, जीपीआरएस/एज, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, जीपीएस, ओटीजी, माइक्रो-यूएसबी और यूएसबी ओटीजी के साथ यह 4जी सपोर्ट करता है। ज़ोपो स्पीड 7सी बैम्बू, ईबॉनी, ब्लैक एप्रिकॉट और फियोनिक्स बैक कवर मॉडल में उपलब्ध होगा।

वहीं ज़ोपो स्पीड 8 में (1080x1920 पिक्सल) 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 400पीपीआई है। स्पीड 8 स्मार्टफोन में डेका-कोर हीलियो एक्स20 मीडियाटेक प्रोसेसर है। 4 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी की है।

स्पीड 8 स्मार्टफोन में सोनी आईएमएक्स230 सेंसर और एलईडी फ्लैश के साथ 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल है। बैटरी 3600 एमएएच है। इस डुअल स्मार्टफोन का डाइमेंशन 152.5x76.35x9.8 मिलीमीटर और वजन 136 ग्राम है। 4जी एलटीई, एटलटीई बैंड, 3जी एसएसपीए+, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 के अलावा दूसरे स्टैंड4ड कनेक्टिविटी फीचर हैं। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »