Zopo ने लॉन्च किया 3GB RAM वाला Speed 7 स्मार्टफोन

Zopo ने लॉन्च किया 3GB RAM वाला Speed 7 स्मार्टफोन
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ोपो (Zopo) ने भारत में अपना पहला स्मार्टफोन ज़ोपो स्पीड 7 (Zopo Speed 7) लॉन्च किया है। 12,999 रुपये की कीमत वाला यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील (Snapdeal) पर सितंबर के पहले हफ्ते से मिलेगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को भारत में स्थानीय फोन ब्रांड एडकॉम (Adcom) के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया है। एडकॉम देश में फोन की बिक्री, मार्केटिंग और सर्विसिंग के लिए ज़िम्मेदार होगा।

Adcom के चेयरमैन और संस्थापक संजीव भाटिया ने कहा, "हम Zopo के लिए भारत में डिस्ट्रीब्यूटर का काम करेंगे। इसके अलावा फोन की मार्केटिंग और सर्विसिंग के लिए भी जिम्मेदार होंगे।" भाटिया ने बताया कि देशभर में Adcom के 200 सर्विस सेंटर हैं जहां पर अब Zopo के कस्टमर्स को भी सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

Zopo Speed 7 में 1.5GHz 64-bit octa-core MT6753 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट 3GB रैम (RAM) के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 5 इंच का 1080x1920 pixel डिस्प्ले है और यह 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। यह डिवाइस एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है जिसके ऊपर कंपनी के अपने Z UI का इस्तेमाल किया गया है। आपको बता दें कि इस डिवाइस में भारत में इस्तेमाल हो रहे 4G नेटवर्क के लिए सपोर्ट नहीं उपलब्ध है।

Zopo Mobile के सीईओ केविन शू ने कहा,''हम साल के अंत तक करीब 10 लाख हैंडसेट बेचने की उम्मीद कर रहे हैं।'' उन्होंने आगे कहा कि कंपनी के सभी डिवाइस 4G सपोर्ट करते हैं इसका फायदा कंपनी को भारतीय मार्केट में मिलेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  2. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  3. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  4. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  5. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  6. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  7. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  9. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
  10. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »