• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ज़ोपो फ्लैश एक्स प्लस लॉन्च, सबसे तेज फिंगरप्रिंट सेंसर होने का दावा

ज़ोपो फ्लैश एक्स प्लस लॉन्च, सबसे तेज फिंगरप्रिंट सेंसर होने का दावा

ज़ोपो फ्लैश एक्स प्लस लॉन्च, सबसे तेज फिंगरप्रिंट सेंसर होने का दावा
विज्ञापन
ज़ोपो ने मंगलवार को फ्लैश सीरीज़ में अपना नया एक्स प्लस स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। ज़ोपो फ्लैश एक्स प्लस की कीमत 13,999 रुपये है। फोन की बिक्री अमेज़न, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और शॉपक्लूज़ पर मध्य मार्च से शुरू होगी। ज़ोपो इस फोन पर एक साल के लिए रीप्लेसमेंट वारंटी भी दे रही है।  ज़ोपो फ्लैश एक्स प्लस रॉयल गोल्ड, चराकोल ब्लैक, स्पेस ग्रे और ऑर्किड रोज़ कलर वेरिएंट में मिलेगा।

ज़ोपो फ्लैश एक्स प्लस एक मेटल बॉडी स्मार्टफोन है। में 5.5 इंच फुल एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) 2.5 डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इस फोन में ऑक्टा-कोर 64-बिट मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर है। फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। फ्लैश एक्स प्लस में 3100 एमएएच की बैटरी है। फोन 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आता है। इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे तेज फिंगरप्रिंट स्कैनर है जो 0.16 सेकेंड में ही उंगलियों की पहचान कर लेता है।

बात करें कैमरे की तो ज़ोपो फ्लैश एक्स प्लस में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन में मूनलाइट स्क्रीन फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well built
  • Accurate fingerprint sensor
  • Stock Android
  • कमियां
  • Outdated processor
  • Mediocre battery life
  • Gets warm in use
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6753वी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »