• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ज़ोपो कलर सी3 एंड्रॉयड बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

ज़ोपो कलर सी3 एंड्रॉयड बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

ज़ोपो कलर सी3 एंड्रॉयड बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • ज़ोपो कलर सी3 की कीमत 9,599 रुपये है
  • ज़ोपो कलर सी3 में 1 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज है
  • इस फोन में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा है
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता ज़ोपो ने गुरुवार को भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन कलर सी3 लॉन्च कर दिया। इस स्मार्टफोन की कीमत 9,599 रुपये है। फोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन रोज़ गोल्ड, शैंपेने, मरीन ब्लू, क्लाासिक ब्लैक और सिल्वर कलर रिमूवेबल रियर कवर के साथ उपलब्ध होगा। फोन की उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

ज़ोपो कलर सी3 में 5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 293 पीपीआई है। इस स्मार्टफोन में 64-बिट क्वाड कोर एमटी6737 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एआरएम माली टी-720-एमपी1 है। इस फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो कलर सी3 में अपर्चर एफ/2.8 और एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.8 और फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। ज़ोपो कलर सी3 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन को पावर देने का काम करेगी 2100 एमएएच की बैटरी। इस फोन का डाइमेंशन 144 x 72.2 x 8.8 मिलीमीटर है। फोन का वज़न 155 ग्राम है। 4जी एलटीई सपोर्ट वाले इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और यूएसबी ओटीजी जैसे फ़ीचर हैं। यह फोन मल्टी एकाउंट एप्लिकेशन, पीआईपी वीडियो और बारकोड स्कैनिंग फीचर से लैस है।

ज़ोपो मोबाइल इंडिया के चैनल पार्टनर और एडकॉम के संस्थापक और अध्यक्ष संजीव भाटिया ने बताया, "ज़ोपो में हमारा मुख्य जोर अभिनव स्मार्टफोन विकसित करने पर है जो बुनियादी चीजों से आगे हो और यूज़र को इस प्रकार के डिवाइस में उम्मीद से ज्यादा फीचर दे सके।''
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »