ज़ियॉक्स एस्ट्रा कलर्स 4जी फोन लॉन्च, जाने ख़ूबियां

ज़ियॉक्स मोबाइल ने अपनी एस्ट्रा सीरीज़ का नया स्मार्टफोन 'एस्ट्रा कलर्स 4जी' लॉन्च कर दिया है। ज़ियॉक्स एस्ट्रा कलर्स 4जी की कीमत 6,499 रुपये है। यह डिवाइस शैंपेन और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। और यह फोन देशभर के ई-रिटेल और रिटेल स्टोर पर 12 महीने की वारंटी के साथ मिलेगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 11 मई 2017 10:21 IST
ख़ास बातें
  • ज़ियॉक्स एस्ट्रा कलर्स 4जी में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है
  • ज़ियॉक्स एस्ट्रा कलर्स 4जी की कीमत 6,499 रुपये है
  • फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी है
ज़ियॉक्स मोबाइल ने अपनी एस्ट्रा सीरीज़ का नया स्मार्टफोन 'एस्ट्रा कलर्स 4जी' लॉन्च कर दिया है। ज़ियॉक्स एस्ट्रा कलर्स 4जी की कीमत 6,499 रुपये है। यह डिवाइस शैंपेन और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। और यह फोन देशभर के ई-रिटेल और रिटेल स्टोर पर 12 महीने की वारंटी के साथ मिलेगा।

ज़ियॉक्स एस्ट्रा कलर्स 4जी में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। यह डिवाइस 4जी वीओएलटीई/वीआईएलटीई सपोर्ट करता है।

फोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो और यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं।

एस्ट्रा कलर्स 4जी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी है। फोन 21 भाषाओं को सपोर्ट करता है। और इसमें आपातकाल में सुरक्षा के लिहाज़ से एसओएस फ़ीचर दिया गया है।
Advertisement

कंपनी ने पिछले महीने ही 6,053 रुपये में ज़ियॉक्स एस्ट्रा 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किया था। ज़ियॉक्स एस्ट्रा फोर्स 4जी में 5 इंच का चमकदार डिस्प्ले है जो ड्रैगनट्रैल ग्लास के साथ आता है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। इस फोन में 1 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो, एस्ट्रा फोर्स 4जी में फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है और वीओएलटीई/वीआईएलटीई सपोर्ट करता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.