ज़ियॉक्स क्विक फ्लैश 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 4,444 रुपये से कम

ज़ियॉक्स क्विक फ्लैश 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 4,444 रुपये से कम
विज्ञापन
ज़ियॉक्स मोबाइल ने अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन क्विक फ्लैश 4जी लॉन्च कर दिया है। ज़ियॉक्स क्विक फ्लैश 4जी की कीमत 4,444 रुपये है। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट शॉपक्लूज़ पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह फोन ब्लैक और शैंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलता है।

ज़ियोक्स क्विक फ्लैश 4जी में 5 इंच ( 480 X 800 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। सुरक्षा के लिए आशी ड्रैगनट्रेल ग्लास है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो क्विक फ्लैश 4जी स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रिय कैमरा है जो फ्लैश के साथ आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 4जी एलटीई के अलावा कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3जी, 2जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, जीपीआरएस/एज और 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फ़ीचर हैं। यह फोन 21 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।

क्विक फ्लैश 4जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता  है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। और 4जी वीओएलटीई/वीआईएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2450 एमएएच की बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 144X72.8X9.62 मिलीमीटर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »