ज़ियॉक्स एस्ट्रा फोर्स 4जी लॉन्च, जानें कीमत

ज़ियॉक्स एस्ट्रा फोर्स 4जी लॉन्च, जानें कीमत
विज्ञापन
ज़ियॉक्स मोबाइल ने एस्ट्रा सीरीज़ में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन फोर्स 4जी लॉन्च कर दिया है। ज़ियॉक्स एस्ट्रा फोर्स 4जी की कीमत 6,053 रुपये है। एस्ट्रा फोर्स 4जी स्मार्टफोन ऑनलाइन और रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन लाइट गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलता है।

ज़ियॉक्स एस्ट्रा फोर्स 4जी में 5 इंच का चमकदार डिस्प्ले है जो ड्रैगनट्रैल ग्लास के साथ आता है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। इस फोन में 1 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो, एस्ट्रा फोर्स 4जी में फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है और वीओएलटीई/वीआईएलटीई सपोर्ट करता है।
 
एस्ट्रा फोर्स 4जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है जिसके 10 घंटे से भी ज़्यादा समय तक बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में जीपीएस सपोर्ट, ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, लाइट सेंसर भी हैं। इसके अलावा सुरक्षा के लिए एसओएस बटन भी दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ziox, zioix mobile, ziox smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »