• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ज़ियॉक्स मोबाइल ने लॉन्च किया नया बजट 4जी स्मार्टफोन, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

ज़ियॉक्स मोबाइल ने लॉन्च किया नया बजट 4जी स्मार्टफोन, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

ज़ियॉक्स मोबाइल ने एस्ट्रा सीरीज़ में अपना नया स्मार्टफोन वीवा 4जी लॉन्च कर दिया है। ज़ियॉक्स एस्ट्रा वीवा 4जी की कीमत 5,593 रुपये है। ज़ियॉक्स एस्ट्रा वीवा 4जी स्मार्टफोन देशभर के रिटेल स्टोर में मिलेगा। एस्ट्रा वीवा 4जी शैंपेन गोल्ड और ब्लैक+ ग्रे कलर वेरिएंट में उपब्ध होगा। इस स्मार्टफोन पर कंपनी 12 महीने की वारंटी दे रही है।

ज़ियॉक्स मोबाइल ने लॉन्च किया नया बजट 4जी स्मार्टफोन, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
ज़ियॉक्स मोबाइल ने एस्ट्रा सीरीज़ में अपना नया स्मार्टफोन वीवा 4जी लॉन्च कर दिया है। ज़ियॉक्स एस्ट्रा वीवा 4जी की कीमत 5,593 रुपये है। ज़ियॉक्स एस्ट्रा वीवा 4जी स्मार्टफोन देशभर के रिटेल स्टोर में मिलेगा। एस्ट्रा वीवा 4जी शैंपेन गोल्ड और ब्लैक+ ग्रे कलर वेरिएंट में उपब्ध होगा। इस स्मार्टफोन पर कंपनी 12 महीने की वारंटी दे रही है।

ज़ियॉक्स एस्ट्रा वीवा 4जी में 5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले है, जो ड्रैगन ट्रैल ग्लास के साथ आता है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। एस्ट्रा वीवा 4जी में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन 4जी वीओएलटीई/वीआईएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में जी-सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर और जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं। फोन को पावर देने के लिए 2500 एमएएच की बैटरी है। फोटोग्राफी की बात करें तो, ज़ियॉक्स एस्ट्रा वीवा 4जी में फोटोग्राफी के लिए फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि रियर कैमरे से कम रोशनी में भी स्पष्ट और चमकदार तस्वीरें मिलेंगी। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

इससे पहले कंपनी ने इसी महीने एस्ट्रा कलर्स 4जी स्मार्टफोन 6,499 रुपये में लॉन्च किया था। ज़ियॉक्स एस्ट्रा कलर्स 4जी में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। यह डिवाइस 4जी वीओएलटीई/वीआईएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो और यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। एस्ट्रा कलर्स 4जी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »