Ziox Astra Star स्मार्टफोन लॉन्च, जानें ख़ूबियां

ज़ियॉक्स मोबाइल ने देश में अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। नए ज़ियॉक्स एस्ट्रा स्टार स्मार्टफोन की कीमत 5,899 रुपये है। और यह स्मार्टफोन देशभर के बड़े रिटेल स्टोर में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 24 जनवरी 2018 17:50 IST
ज़ियॉक्स मोबाइल्स ने देश में अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। नए ज़ियॉक्स एस्ट्रा स्टार स्मार्टफोन की कीमत 5,899 रुपये है। और यह स्मार्टफोन देशभर के बड़े रिटेल स्टोर में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

ज़ियॉक्स एस्ट्रा स्टार में 5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 854 x 480 पिक्सल है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास से लैस है। इस डिवाइस में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। रैम 1 जीबी है और इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज को 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है। स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है।

कैमरे की बात करें तो इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। वहीं आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्लैश के साथ एक 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। ज़ियॉक्स का यह हैंडसेट 21 क्षेत्रीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है।

ज़ियॉक्स एस्ट्रा स्टार एंड्रॉयड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोन में 2350 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ, जीपीएस, वाई-फाई, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फ़ीचर मौज़ूद हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2350 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.