ज़ेन एडमायर जॉय लॉन्च, जानें कीमत

ज़ेन मोबाइल ने भारत में मंगलवार को अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन एडमायर जॉय लॉन्च कर दिया। ज़ेन एडमायर जॉय की कीमत 3,777 रुपये है। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग साइट शॉपक्लूज़ पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन 4जी सपोर्ट करता है।

ज़ेन एडमायर जॉय लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • ज़ेन एडमायर जॉय में 5 इंच एफडबल्यूवीजीए डिस्प्ले है
  • फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है
  • ज़ेन एडमायर जॉय की कीमत 3,777 रुपये है
विज्ञापन
ज़ेन मोबाइल ने भारत में मंगलवार को अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन एडमायर जॉय लॉन्च कर दिया। ज़ेन एडमायर जॉय की कीमत 3,777 रुपये है। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग साइट शॉपक्लूज़ पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन 4जी सपोर्ट करता है। फोन ब्लू व बलैक कलर में उपलब्ध है।

ज़ेन एडमायर जॉय में 5 इंच एफडबल्यूवीजीए डिस्प्ले है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 768 एमबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन को पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी है। बैटरी के 30 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 7.5 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। फोन में 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। ज़ेन एडमायर जॉय का वज़न 345 ग्राम है। 4जी के अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी और जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं।

कंपनी ने पिछले महीने के आखिर में ज़ेन एडमायर मेटल स्मार्टफोन 5,749 रुपये में लॉन्च किया था। ज़ेन एडमायर मेटल में 5 इंच  (720x1280) एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। सुरक्षा के लिए 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। इस डिवाइस में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। एडमायर मेटल में फोटोग्राफी करने के लिए 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है जो फ्लैश के साथ आता है। वहीं फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 2500 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फ़ीचर हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम768एमबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , zen, zen mobile, zen admire joy specification
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »