यू यूफोरिया हुआ सस्ता, अब एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप के साथ आएगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2015 16:13 IST
यू टेलीवेंचर्स ने अपने यू यूफोरिया स्मार्टफोन की कीमत में 500 रुपये की कटौती की है। इस हैंडसेट को अब अमेज़न इंडिया की वेबसाइट से 6,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ, अब यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलेगा। याद रहे कि पहले यू यूफोरिया स्मार्टफोन सिर्फ एंड्रॉयड लॉलीपॉप पर बेस्ड सायनोजेन ओएस 12 कस्टम रोम के साथ आता था। इस स्मार्टफोन को मई महीने में 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यू यूफोरिया में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) टीएफटी आईपीएस डिस्प्ले है और इसपर थर्ड जेनरेशन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मौजूद है। हैंडसेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 (एमएसएम8916) प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम और एड्रेनो 306 जीपीयू मौजूद है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है।

डुअल-सिम स्मार्टफोन यूफोरिया में 4जी एलटीई सपोर्ट मौजूद है और यह एफ/2.2 लेंस व एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस है। स्मार्टफोन में एफ/2.0 एपरचर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए मौजूद है 2230 एमएएच की बैटरी।143 ग्राम वज़न वाले इस हैंडसेट के बफ्ड स्टील वेरिएंट को अमेज़न इंडिया की वेबसाइट से 6,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि हैंडसेट का सायनोजेन ओएस वेरिएंट अब भी 6,999 रुपये में ही उपलब्ध है।

यू का पॉपुलर हैंडसेट यूरेका प्लस, जिसे शुरुआत में सायनोजेन ओएस 12 के साथ लॉन्च किया गया था। पिछले हफ्ते ही इस हैंडसेट को एंड्रॉयड 4.4.4 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। यह 8,999 रुपये में उपलब्ध है। लिस्टिंग में यह भी जानकारी दी गई है कि हैंडसेट को एंड्रॉयड 5.0.2 का अपग्रेड मिलेगा।
Advertisement

कंपनी ने अपने यू यूनीक स्मार्टफोन को आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप के साथ 5,499 रुपये में लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.