यू यूनीक 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 5,000 रुपये से कम

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 8 सितंबर 2015 18:31 IST
माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ब्रांड ने मंगलवार को अपना नया बजट स्मार्टफोन यू यूनीक लॉन्च किया। इस हैंडसेट की कीमत 4,999 रुपये है। यूज़र यू यूनीक हैंडसेट को दो अतिरिक्त बैक कवर के साथ 5,499 रुपये में खरीद सकते हैं।

इस स्मार्टफोन की बिक्री एक्सलूसिव तौर ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर फ्लैश सेल के जरिए की जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन मंगलवार से शुरू हो गए हैं जो 14 सितंबर को रात 8 बजे तक चलेंगे। स्मार्टफोन की फ्लैश सेल 15 सितंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी।
Advertisement

5,000 रुपये से कम कीमत वाले यूनीक स्मार्टफोन की टक्कर लेनेवो ए2010 (4,990 रुपये) से है जो आज की तारीख में भारत का सबसे 4जी एलटीई फोन है। लेनेवो के स्मार्टफोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन यू के डिवाइस जैसे ही हैं, प्रोसेसर और कैमरा को छोड़कर। ए2010 में थोड़ा कमजोर 1गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735एम प्रोसेसर, 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

(यह भी पढ़ें: यू यूनीक बनाम लेनेवो ए2010)

नया यू स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा और इसमें सायनोजेन 12.1 के लिए सपोर्ट भी मौजूद होगा। हालांकि, कंपनी ने अब तक यह साफ नहीं किया है कि स्मार्टफोन में सायनोजेनमोड बिल्ड उपलब्ध होगा या उसके अन्य डिवाइस की तरह सायनोजेन ओएस।
यू यूनीक स्मार्टफोन में 4.7 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 312पीपीआई। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 प्रोटेक्शन मौजूद है। स्मार्टफोन में 1.2गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर के साथ 1जीबी रैम और एड्रेनो 306 का इस्तेमाल किया गया है।
Advertisement

(यह भी पढ़ें: यू यूनीक बनाम यू यूफोरिया)

स्मार्टफोन 8जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यू यूनीक में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। इसमें 83 डिग्री वाइड एंगल वाला 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। फोन में जीयो टैगिंग, फेस डिटेक्शन, एचडीआर, पनोरमा और लाइव फिल्टर्स जैसे कैमरा मोड पहले से मौजूद होंगे।
Advertisement

4जी स्मार्टफोन यू यूनीक में भारत में इस्तेमाल हो दोनों एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। इसमें वाई-फाई, वाई-फाई हॉटस्पॉट, जीपीएस, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ 4.9, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर हैं। डिवाइस में 2000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 7 घंटे का टॉक टाइम और 271 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.