पावर बैंक से ज़्यादा बड़ी है इस स्मार्टफोन की बैटरी

पावर बैंक से ज़्यादा बड़ी है इस स्मार्टफोन की बैटरी
ख़ास बातें
  • याओ 6000 प्लस स्मार्टफोन 10900 एमएएच की बैटरी के साथ आता है
  • इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है
  • याओ 6000 प्लस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
विज्ञापन
स्मार्टफोन की दुनिया में बेहतर प्रोसेसर और बड़े डिस्प्ले को लेकर नित नए प्रयोग हो रहे हैं। इन प्रयोग का सबसे बड़ा असर फोन की बैटरी लाइफ पर पड़ता है। कई बार तो बैटरी पूरे एक दिन भी नहीं चल पाती। इस बीच चीन में एक स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है जो आपकी इस समस्या का हल बनेगा। याओ 6000 प्लस नाम का एक स्मार्टफोन 10900 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

गौर करने वाली बात है कि इससे पहले ओकीटेल के10000 नाम का एक स्मार्टफोन आया था जो 10000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। बड़ी बैटरी के कारण याओ 6000 प्लस की मोटाई के आपको समझौता करना पड़ेगा। जेडी डॉट कॉम की लिस्टिंग के मुताबिक, इस स्मार्टफोन की मोटाई 18.1 एमएम है।

स्मार्टफोन में मेटल बॉडी है। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। याओ 6000 प्लस में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट के साथ 1 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। 4जी एलटीई सपोर्ट करने वाले इस स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी इस्तेमाल कर पाएंगे। यह डुअल सिम फोन एंड्रॉयड पर यूनओएस पर चलेगा। कैमरे की बात करें तो याओ 6000 प्लस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन की कीमत चीनी मार्केट में 1499 चीनी युआन (करीब 14,990 रुपये) है।

अगर स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन पर गौर किया जाए तो वे बेहद पावरफुल नहीं हैं। ऐसे में डिवाइस की बैटरी से बहुत दिनों तक चलने की उम्मीद की जा सकती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , YAAO 6000 Plus, 10900mAh Battery, Mobiles, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
  2. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  3. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  5. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  6. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  7. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  8. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
  9. ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
  10. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »