सोनी एक्सपीरिया सी और एम सीरीज की छुट्टी, कंपनी का ध्यान अब सिर्फ एक्स सीरीज पर

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 16 मई 2016 15:47 IST
सोनी के मोबाइल सीरीज को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। पता चला है कि एशिया की इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने अपने एम और सी सीरीज को बंद करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि कंपनी अब सिर्फ एक्सपीरिया एक्स ब्रांड पर ध्यान केंद्रित करेगी।

गौर करने वाली बात है कि हाल ही में एक्सपीरिया सी6 अल्ट्रा को एक्सपीरिया एक्स अल्ट्रा के नाम से लॉन्च किए जाने का खुलासा हुआ था।

सोनी मोबाइल की नई रणनीति का खुलासा कंपनी के प्रजेंटेशन से हुआ। इसमें एक्स सीरीज का ज़िक्र चेप्टर 3 में किया गया है। चेप्टर 1 में 2010-12 के बीच के घटनाक्रम के बारे में बताया गया है और चेप्टर 2 में 2013-15 के बारे में। दूसरे चेप्टर में एक्सपीरिया ज़ेड सीरीज के बारे में विस्तार से बताया गया है।

चेप्टर 3 में वर्ष 2016-18 के बीच की रणनीति का ज़िक्र है। इसमें एक्सपीरिया एक्स की छाप साफ नज़र आती है। नए 'X' लोगो का इस्तेमाल कंपनी के प्रिंट और टीवी विज्ञापन के लिए भी किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony, Sony Xperia, Sony Xperia C, Sony Xperia M, Sony Xperia X
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  4. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  5. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
  8. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
  9. Haier CIVIC AI MAXX रोबोट वैक्यूम क्लीनर, सभी मंजिल और पूरे घर की करेगा सफाई, खुद करेगा गंदगी की पहचान
  10. लॉन्च से पहले BGMI Air खेलने का मौका, भारत में Open Beta लाइव, यहां से करें डाउनलोड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.