ज़ोलो ईरा 4के में है 4000 एमएएच की बैटरी, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

ज़ोलो ईरा 4के में है 4000 एमएएच की बैटरी, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
ज़ोलो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन ईरा 4के लॉन्च किया है। इसकी कीमत  6,499 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर गैजेट्स 360 पर उपलब्ध है। इच्छुक खरीदार हैंडसेट के लिए गैजेट्स 360 की वेबसाइट पर रजिस्टर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन 22 फरवरी को सुबह 9 बजकर 59 मिनट तक खुले रहेंगे।

ज़ोलो ईरा 4के स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह स्क्रीन फुल लेमिनेशन, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। यह डुअल सिम हैंडसेट 64 बिट 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आएगा। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। ज़ोलो ईरा 4के फेस ब्यूटीफाई, स्माइल डिटेक्शन, प्रॉक्सिमिटी कैप्चर, गेस्चर कैप्चर, फेस डिटेक्शन और मल्टी एंगल व्यू मोड सॉफ्टवेयर फ़ीचर हैं। यह जीपीआरएस/ एज, 4जी एलटीई, जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस है।

इसका डाइमेंशन 143x71.8x9.2 मिलीमीटर है और वज़न 157 ग्राम। यह सफेद और डार्क ब्लू कलर वेरिएंट में मिलेगा। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 4000 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में बताया गया है कि यह 3जी नेटवर्क पर 17 घंटे तक का टॉक टाइम और 528 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।

(पढ़ें: ज़ोलो ईरा 4के बनाम माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 4जी)

ज़ोलो ईरा 4के के स्पेसिफिकेशन माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 4जी से मेल खाते हैं। इस डुअल सिम 4जी हैंडसेट को महीने की शुरुआत में पेश किया गया था।

ज्ञात हो कि ज़ोलो ईरा 4के स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर गैजेट्स 360 पर उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »