Mi Notebook, Mi TV 5X जैसे कई प्रोडक्ट्स Xiaomi Smarter Living 2022 इवेंट में आज होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

Xiaomi का Smarter Living 2022 इवेंट आज दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इस वर्चुअल इवेंट को शाओमी के सोशल मीडिया चैनल्स पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा, जिसमें Twitter और YouTube शामिल हैं। आप नीचे इम्बेड वीडियो में भी इवेंट को देख सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 अगस्त 2021 10:43 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi इवेंट में लॉन्च करेगी नया Mi Notebook
  • Xiaomi का Smarter Living 2022 इवेंट आज दोपहर 12 बजे शुरू होगा
  • Mi Smart Band 6 भी होगा लॉन्च
Xiaomi भारत में आज 26 अगस्त को Smarter Living 2022 का आयोजन करने वाला है, जहां कंपनी एक या दो डिवाइस और 6 अलग-अलग प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाली है। इन नए डिवाइस में Mi Notebook, Mi TV 5X और Mi Smart Band 6 के साथ-साथ नया Router, shoes और security camera शामिल है। मी नोटबुक की बात करें, तो इसमें प्रीमियम, मैटेलिक डिज़इन और बैकलिट कीबोर्ड दिया जाएगा। मी टीवी 5एक्स को लेकर भी टीज़ किया गया है कि वह स्टीरियो स्पीकर के साथ शानदार अनुभव प्रदान करेगा।
 

Xiaomi Smarter Living 2022 livestream details

Xiaomi का Smarter Living 2022 इवेंट आज दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इस वर्चुअल इवेंट को शाओमी के सोशल मीडिया चैनल्स पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा, जिसमें Twitter और YouTube शामिल हैं। आप नीचे इम्बेड वीडियो में भी इवेंट को देख सकते हैं।
Advertisement
 
 

New Mi Notebook

Mi Notebook को लेकर टीज़ किया गया है कि यह एयरोस्पेस-ग्रेड सीरीज़ 6 एल्युमिनियम अलॉय बिल्ड और बैकलिट कीबोर्ड के साथ आएगा। हाल ही की कुछ रिपोर्ट में यह भी संकेत दिए गए थे कि शाओमी दो नए नए मी नोटबुक्स को लॉन्च कर सकती है, जिसमें Mi Notebook Pro 15 (2021) और Mi Notebook Ultra शामिल हो सकते हैं। प्रो 15 मॉडल को मार्च महीने में चीन में 120 हर्ट्ज़ ओलेड डिस्प्ले और 11th जनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा चुका है।
 

Mi TV 5X

Mi TV 5X को लेकर हाल ही के टीज़र्स से संकेत मिले थे कि यह डॉल्बी अटॉमस साउंड व 40 वॉट स्टीरियो स्पीकर के साथ आएगा। इस स्मार्ट टीवी को लेकर यह भी टीज़ किया गया है कि इसमें डॉल्बी विज़न सपोर्ट और मैटल फिनिश बेजल्स मौजूद होंगे। आप नए PatchWall interface और गूगल असिस्टेंट भी इसमें पा सकते हैं, जो कि फार-फिल्ड माइक्रोफोन के जरिए भी एक्सेस किया जा सकता है।
 

Mi Smart Band 6

Xiaomi ने टीज़ किया है कि Mi Smart Band 6 वाटर-रिसस्टेंट बिल्ड और नए टच सपोर्ड डिस्प्ले के साथ आएगा। यह फिटनेस बैंड में रियल टाइम-हार्ट रेड मॉनिटर करेगा और इसमें कई फिटनेस मोड्स भी मौजूद होंगे। शाओमी ने मी स्मार्ट बैंड 6 को चीन में मार्च महीने में लॉन्च किया था, जिसके रेगुलर मॉडल की कीमत CNY 229 (लगभग 2,600 रुपये) और NFC वेरिएंट की कीमत CNY 279 (लगभग 3,200 रुपये) थी। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो मी स्मार्ट बैंड में 1.56 इंच (152 x 486 पिक्सल) एमोलेड टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया था। मी बैंड 6 में 326ppi पिक्सल डेंसिटी और 450 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। इस बैंड में 125एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 14 दिनों की बैटरी लाइफ देता है।
Advertisement
 

New Mi router, shoes, and security camera

Mi Notebook (or Mi Notebooks), Mi TV 5X और Mi Smart Band 6 के अलावा Xiaomi ने यह भी टीज़ किया है कि वह Smarter Living इवेंट में नया Mi router, shoes और AI-powered security camera भी लॉन्च करने वाली है। फिलहाल, इन तीनों प्रोडक्ट्स से जुडी जानकारी सामने नहीं आई है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

15.60-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

3456x2160 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 10

हार्ड डिस्क

नहीं

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

इंटेल इंटीग्रेटिड आइरिस एक्सइ

वज़न

1.80 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  3. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.