शाओमी का स्मार्टफोन प्रोसेसर 28 फरवरी को होगा लॉन्च

शाओमी का स्मार्टफोन प्रोसेसर 28 फरवरी को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • यह लॉन्च इवेंट चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित की जा रही है
  • शाओमी मी 5सी हो सकता है पाइनकोन प्रोसेसर पर चलने वाला कंपनी का पहला फोन
  • चिप को 10एनएम प्रक्रिया से बनाए जाने की उम्मीद है
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने जानकारी दी है कि वह 28 फरवरी को पाइनकोन प्रोसेसर को पेश करेगी। कंपनी ने लॉन्च इवेंट की जानकारी सोशल मीडिया साइट वीबो पर दी। गौर करने वाली बात है कि पिछले कई दिनों से शाओमी द्वारा प्रोसेसर बनाए जाने की ख़बरें आ रही थीं।

आधिकारिक इनवाइट के मुताबिक, शाओमी के पाइनकोन प्रोसेसर को 28 फरवरी को भारतीय समयानुसार साढ़े 11 बजे पेश किया जाएगा। यह लॉन्च इवेंट चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित की जा रही है।

शाओमी मी 5सी पाइनकोन प्रोसेसर पर चलने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है। वॉल स्ट्रीट की एक पुरानी रिपोर्ट में कहा गया था कि शाओमी खुद प्रोसेसर बनाकर ऐप्पल, सैमसंग और हुवावे जैसी कंपनियों को चुनौती देगी।

महीने की शुरुआत में शाओमी पाइनकोन प्रोसेसर के आधिकारिक वीबो पेज को लाइव किया गया था।

गौर करने वाली बात है कि यह पहला मौका नहीं है जब शाओमी क्वालकॉम या मीडियाटेक के अलावा किसी अन्य प्रोसेसर पर हाथ आज़माएगी। कुछ साल पहले शाओमी रेडमी 2ए में लीडकोर चिपसेट का इस्तेमाल किया था। शुरुआती लीक के आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी दो प्रोसेसर लॉन्च करेगी। पाइनकोन 1 में ऑक्टा-कोर कॉर्टेक्स ए53 सीपीयू होगा। पाइनकोन 2 में चार कॉर्टेक्स-ए73 और चार कॉर्टेक्स-ए53 प्रोसेसर होंगे। जीपीयू पर स्थिति साफ नहीं है, लेकिन चिप को 10एनएम प्रक्रिया से बनाए जाने की उम्मीद है।

अपना प्रोसेसर बनाने का मतलब है कि आने वाले समय में शाओमी और क्वालकॉम की साझेदारी लगभग खत्म हो जाएगी। क्वालकॉम के चिपसेट शाओमी के ज़्यादातर हैंडसेट में इस्तेमाल किए जाते हैं। हम पाइनकोन प्रोसेसर को शाओमी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 6 में इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।
 
xiaomi

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Pinecone, Xiaomi mi 5c, Xiaomi Pinecone, Mobiles, Qualcomm
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »