Xiaomi ने प्राइवेसी पर उठ रहे सवालों के बीच अपडेट किए ये ऐप

आप अपडेटेड मी ब्राउज़र प्रो और मिंट ब्राउज़र को अपने एंड्रॉयड डिवाइस के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, जिन MIUI यूज़र्स ने मी ब्राउज़र को पहले ही इंस्टॉल किया हुआ है, जो इसे अनइंस्टॉल नहीं कर सकते... उन यूज़र्स को यह अपडेट ओवर द एयर ही प्राप्त होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 मई 2020 16:07 IST
ख़ास बातें
  • डेटा कलेक्शन के लिए स्विच ऑफ व ऑन करने का विकल्प
  • Mi Browser Pro और Mint Browser का अपडेटेड वर्ज़न प्ले स्टोर पर उपलब्ध
  • शाओमी पर लगा यूज़र्स का डेटा चोरी करने का आरोप

Xiaomi ने पहले डेटा इकट्ठा करने के आरोप को नकार दिया था

Xiaomi ने अपने Mi Browser, Mi Browser Pro और Mint Browser को अपडेट कर दिया है और इसके साथ ही यह अपडेट यूज़र्स को “Aggregated data collection” को स्विच ऑन और ऑफ रखने की भी इजाज़त देगा, जिसको पिछले हफ्ते सिक्योरिटी रिसर्चर्स द्वारा ढूंढा गया था। बता दें, हाल ही में कंपनी पर प्राइवेसी को लेकर सवाल खड़े हुए थे। बाद में कंपनी ने इन सभी खबरों का खडंन कर दिया था। इसके बाद ही यह नया अपडेट सामने आया है। हालांकि, शाओमी ने अन्य ट्रैकिंग सवालों पर कोई बयान ज़ारी नहीं किया है, जो कि रिसर्चर्स द्वारा उठाए गए थे।

सिक्योरिटी रिसर्चर्स द्वारा उठाए गए प्राइवेसी सवालों पर Xiaomi के अपने ब्लॉग पोस्ट के ज़रिए सफाई दी है। शाओमी ने ऐलान किया है कि उन्होंने Mi Browser और Mi Browser Pro के लिए वर्ज़न 12.1.4 अपडेट ज़ारी किया है और साथ ही Mint Browser के लिए वर्ज़न 3.4.3 अपडेट पेश किया है।  इन अपडेट के साथ यूज़र्स को इनकॉगनिटो मोड पर विकल्प चुनने का मौका दिया जाएगा, कि वह “aggregated data collection” को स्विच ऑन रखना चाहते हैं या फिर ऑफ।

Aggregated Data collection बाय डिफॉल्ड डिसेबल होता है। हालांकि, आप अपने शाओमी स्मार्टफोन में जाकर चेक कर सकते हैं कि आपके इनकॉगनिटो मोड में यह बदलाव हुआ है या नहीं। इसके लिए आपको सेटिंग्स में जाकर इनकॉगनिटो मोड सेटिंग्स फ्रॉम द ब्राउज़र में जाना होगा। यहां आपको इनहैंस इनकॉगनिटो मोड विकल्प दिखेगा, जिसको इनेबल यानी ऑन करने के बाद शाओमी आपके ब्राउज़िंग डेटा को हासिल कर सकती है, जिसमें आपके द्वारा गूगल व अन्य सर्च इंज़न पर सर्च की सर्च क्वैरी का डेटा भी शामिल होगा।

आप अपडेटेड मी ब्राउज़र प्रो और मिंट ब्राउज़र को अपने एंड्रॉयड डिवाइस के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, जिन MIUI यूज़र्स ने मी ब्राउज़र को पहले ही इंस्टॉल किया हुआ है, जो इसे अनइंस्टॉल नहीं कर सकते... उन यूज़र्स को यह अपडेट ओवर द एयर ही प्राप्त होगा, वह मैनुअली सेटिंग्स से सिस्टम ऐप अपडेटर में जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Advertisement
 

From saying ‘fake news' to 'software update'

आपको बता दें, शुरुआती रूप में शाओमी ने सिक्योरिटी रिसर्चर्स Gabi Cirlig और Andrew Tierney के हवाले वाली इस फोर्ब्स की रिपोर्ट का खंडन कर दिया था। इस रिपोर्ट में मी ब्राउज़र, मी ब्राउज़र प्रो और मिंट ब्राउज़र की प्राइवेसी को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे। कंपनी का कहना था "हमें लगता है कि हमने अपने डेटा प्राइवेसी प्रिंसिपल और पॉलिसी को लेकर जो बताया, उसे गलत तरीके से समझा गया है।" शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने इस बाबत एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मी ब्राउज़र्स को लेकर जो कहा जा रहा है कि वह यूज़र्स का डेटा इक्ट्ठा करके उसे दूसरे देश में भेजती है यह बिल्कुल गलत है इसमें बिल्कुल सच्चाई नहीं है।

हालांकि, जैन के वीडियो के जवाब में Tierney ने भी एक वीडियो ज़ारी किया। जिसमें जैन द्वारा खंडित किए गई बात को हाइलाइट करके शाओमी ब्राउज़र के द्वारा इक्ट्ठा किया डेटा दिखाया गया, यहां तक कि इनकॉगनिटो मोड का इस्तेमाल करते हुए भी डेटा इक्ट्ठा किया गया है। हालांकि, यह बात अपडेट ज़ारी होने से पहले की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi Browser, Mi Browser Pro, Mint Browser, Xiaomi India, Xiaomi, Mi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.