• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी के फोन में इस्तेमाल होंगे 3डी टच जैसी टेक्नोलॉजी वाले डिस्प्लेः रिपोर्ट

शाओमी के फोन में इस्तेमाल होंगे 3डी टच जैसी टेक्नोलॉजी वाले डिस्प्लेः रिपोर्ट

शाओमी के फोन में इस्तेमाल होंगे 3डी टच जैसी टेक्नोलॉजी वाले डिस्प्लेः रिपोर्ट
विज्ञापन
हुवावे और ऐप्पल के बाद शाओमी भी अपने स्मार्टफोन में 3डी टच सेंसेटिव टेक्नोलॉजी से लैस डिस्प्ले का इस्तेमाल कर सकती है। गौर करने वाली बात है कि शाओमी से पहले सैमसंग द्वारा भी 3डी टच जैसी टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने की खबर आई थी।

टिप्सटर Leaksfly के मुताबिक, चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने 3डी टच जैसी टेक्नोलॉजी को पेटेंट करवाया है। याद रहे कि इस महीने ही सैमसंग द्वारा प्रेशर सेंसेटिव टच टेक्नोलॉजी पेटेंट कराने की जानकारी मिली थी। बाद में एक रिपोर्ट ऐसी भी आई जिसमें कहा गया कि सैमसंग अपने अगले फ्लैगशिप हैंडसेट गैलेक्सी एस7 में क्लियरप्रेशर सेंसेटिव टच सॉल्यूशन टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है।

एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर हैंडसेट डेवलप करने वाली इस कंपनी द्वारा प्रेशर सेंसेटिव टेक्नोलॉजी को ऐप्पल के नए आईफोन मॉडल में मौजूद 3डी टच तकनीक के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। हकीकत तो यह है कि फोर्स टच प्रेशर सेंसेटिव टेक्नोलॉजी के लैस स्मार्टफोन पेश करने वाली पहली कंपनी हुवावे थी। कंपनी ने अपना फोर्स टच डिस्प्ले वाले हैंडसेट मेट एस को इस साल बर्लिन में आयोजित आईएफए ट्रेड शो में पेश किया था।  
xiaomi-redmi-note-2-pro-mobile-dad-stroy
इस बीच, कथित तौर पर शाओमी रेडमी नोट 2 प्रो हैंडसेट की दो तस्वीरें इंटरनेट पर सार्वजनिक हो गई हैं। यह तस्वीरें मोबाइल डैड वेबसाइट द्वारा शेयर की गई हैं। दावा किया गया है कि हैंडसेट के दो वेरिएंट मार्केट में आएंगे। एक में बैक पैनल पर रियर कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर होगा जबकि दूसरे वेरिएंट में यह फ़ीचर नहीं होगा। जानकारी मिली है कि रेडमी नोट 2 प्रो के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन रेडमी नोट 2 वाले ही होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »