शाओमी मई महीने में अपने 'राइफल' प्रोसेसर से उठाएगी पर्दा

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2016 14:01 IST
खबर है कि शाओमी अगले महीने अपना नया मोबाइल ऐप्लिकेशन प्रोसेसर लॉन्च करेगी। कोरिया की एक पब्लिकेशन ने शाओमी के कंपोनेंट पार्टनर के एक अधिकारी के हवाले से जानकारी दी है कि कंपनी के मोबाइल एपीयू को 'राइफल' के नाम से जाना जाएगा। इसे मई महीने में एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि शाओमी की योजना एआरएम लाइसेंस टेक्ननोलॉजी इस्तेमाल करके एपीयू बनाने की है। राइफल प्रोसेसर के स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। गौर करने वाली बात है कि नए प्रोसेसर को बजट स्मार्टफोन को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। हालांकि इसका इस्तेमाल अन्य डिवाइस में भी किया जाएगा।
Advertisement

शाओमी के कंपोनेंट पार्टनर के अधिकारी ने कहा, ''शाओमी की योजना अपने राइफल प्रोसेसर को कंपनी इवेंट में लॉन्च करने की है। यह मई में आयोजित किया जाएगा।" शाओमी के नए प्रोसेसर लॉन्च कर दिए जाने के बाद सबसे ज्यादा चुनौती क्वालकॉम और सैमसंग के चिपसेट को मिलेगी।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाओमी के प्रोसेसर का इस्तेमाल कंपनी के स्मार्टफोन, टैबलेट और टेलीविज़न में किया जाएगा। ऐसा करके शाओमी क्वालकॉम, सैमसंग और मीडियाटेक के चिपसेट पर अपनी निर्भरता और कम करना चाहती है।
Advertisement

शाओमी द्वारा अपने प्रोसेसर बनाने की योजना में कुछ भी चौंकाने वाला नहीं है। क्योंकि कई नामी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां दूसरों के चिपसेट पर भरोसा दिखाने के बजाए अपने प्रोसेसर का इस्तेमाल करती हैं। इनमें ऐप्पल, सैमसंग और हुवावे शामिल हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Qualcomm, Rifle, Samsung, Xiaomi, Xiaomi Mobiles
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  8. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.