Xiaomi जल्द लॉन्च करेगी स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन

Qualcomm 4G 5G समिट में Xiaomi Global के वाइस प्रेसिडेंट व शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने खुलासा किया कि Xiaomi जल्द ही मार्केट में हाल ही में लॉन्च किए गए स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोन लाएगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2018 12:54 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस हफ्ते ही किया गया है लॉन्च
  • Snapdragon 675 को 11एनएम एलपीपी प्रोसेस टेक्नोलॉजी से बनाया गया है
  • भारतीय मार्केट में जुलाई 2014 में कदम रखा था शाओमी ने

Xiaomi India के प्रमुख मनु कुमार जैन

Qualcomm 4G 5G समिट में Xiaomi Global के वाइस प्रेसिडेंट व शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने खुलासा किया कि Xiaomi जल्द ही मार्केट में हाल ही में लॉन्च किए गए स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोन लाएगी। याद रहे कि Snapdragon 675 प्रोसेसर को भी इसी समिट में लॉन्च किया गया है। यह इस साल अगस्त में लॉन्च किए गए स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर का अपग्रेड है।

मनु कुमार जैन ने क्वालकॉम 4जी 5जी समिट में भारतीय मार्केट में कंपनी के विस्तार के बारे में भी बताया। चीनी कंपनी ने भारतीय मार्केट में जुलाई 2014 में कदम रखा था। इस साल कंपनी ने 1 लाख डिवाइस बेचे थे और मात्र 3 साल बाद (2017) कंपनी 92 लाख डिवाइस बेचने में सफल रही। भारत में शाओमी 2017 की तीसरी तिमाही के बाद से नंबर वन स्मार्टफोन कंपनी बनी हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी की ‘Redmi' सीरीज़ के बारे में गूगल पर टॉम क्रूज, एंजलीना जोली, रॉबर्ट डाउनी जूनियर और किम कर्दाशियन जैसे लोकप्रिय अभिनेताओं व अभिनेत्रियों से ज़्यादा सर्च किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि Xiaomi जल्द ही स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस एक स्मार्टफोन को जल्द ही मार्केट में उतारेगी।

स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर की बात करें तो इसे बनाने में Qualcomm ने 11एनएम एलपीपी प्रोसेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। ऑक्टा-कोर क्रायो 460 सीपीयू और एड्रेनो 612 जीपीयू भी इसका हिस्सा हैं। कंपनी का दावा है कि स्नैपड्रैगन 670 की तुलना में नया Snapdragon 675 प्रोसेसर 30 फीसदी तेज़ गेम लॉन्च टाइम, 35 फीसदी तेज़ वेब ब्राउज़िंग और 20 प्रतिशत तेज़ म्यूजिक लॉन्च के साथ आता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Smartphone, Snapdragon 675 Processor
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.