Xiaomi Mi Note 10 हो सकता है 14 नवंबर को लॉन्च, Mi CC9 Pro में होगी 5,260 एमएएच बैटरी

Xiaomi Mi CC9 Pro को 5 नवंबर को लॉन्च किया जाना है। यही फोन ग्लोबल मार्केट में Mi Note 10 के नाम से आ सकता है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2019 18:10 IST
ख़ास बातें
  • मी सीसी9 प्रो और मी नोट 10 गीकबेंच साइट पर लिस्ट
  • Mi CC9 Pro में 108 मेगापिक्सल का कैमरा होना तय
  • Mi CC9 Pro होगा पांच रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन
Mi Note 10 को 14 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है। यह इशारा Xiaomi पॉलेंड के आधिकारिक फेसबुक पेज के एक पोस्ट से मिला है। इसके अतिरिक्त शाओमी ने अपने आधिकारिक वीबो पेज पर एक टीज़र पोस्ट किया है जिससे Mi CC9 Pro में 5,260 एमएएच की बैटरी होने की पुष्टि हुई है। माना जा रहा है कि यही फोन Mi Note 10 नाम से ग्लोबल मार्केट में आएगा। मी सीसी9 प्रो को चीनी मार्केट में 5 नवंबर को लॉन्च किया जाना है, लेकिन शाओमी ने अभी मी नोट 10 के लॉन्च की तारीख को लेकर चुप्पी बनाए रखी है। इसके अलावा मी नोट 10 और मी सीसी9 प्रो को गीकबेंच साइट पर भी लिस्ट किया गया है। इससे कुछ स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं।

शाओमी पॉलैंड के आधिकारिक फेसबुक पेज पर जारी टीज़र से नए स्मार्टफोन को 14 नवंबर को लॉन्च किए जाने की ओर इशारा मिला है। हालांकि, यह भी साफ नहीं है कि पॉलैंड लॉन्च ही मी नोट 10 का ग्लोबल लॉन्च होगा। संभव है कि इससे पहले ही कंपनी मी नोट 10 को किसी और शहर में पेश करे। उम्मीद है कि Xiaomi के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से आने वाले दिनों में लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया जाएगा।
 

Xiaomi ने वीबो पर नया टीज़र पोस्ट किया है। इससे खुलासा होता है कि मी सीसी9 प्रो में 5,260 एमएएच की बैटरी होगी। यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। शाओमी के एक अधिकारी ने बताया है कि फोन को दो रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। संभवतः आइस स्नो ऑरोरा और मैजिक ग्रीन रंग में।

इसके अतिरिक्त मी सीसी9 प्रो और मी नोट 10 गीकबेंच साइट पर लिस्ट किए गए हैं। दोनों ही फोन के स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं और उन्हें एक समान स्कोर भी मिला। इससे उन दावों को बल मिला है जिनमें मी नोट 10 के ही मी सीसी9 प्रो का ग्लोबल वेरिएंट होने के दावे किए गए थे। गीकबेंच लिस्टिंग से दोनों ही स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 9 पाई होने की पुष्टि हुई है। गीकबेंच पर टेस्ट किया गया मी नोट 10 मॉडल 6 जीबी रैम से लैस है, जबकि मी सीसी9 प्रो मॉडल को 8 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है। संभव है कि दोनों फोन के अलग-अलग रैम वेरिएंट हो।
Advertisement

मी सीसी9 प्रो को हाल ही में TENAA पर लिस्ट किया गया था। इसके मुताबिक, फोन में 12 जीबी रैम, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, 256 जीबी तक स्टोरेज और 6.47 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन के रियर कैमरे का टीज़र शाओमी ने पहले ही जारी किया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.47 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5260 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.47 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.