Xiaomi Mi CC9 Pro में होगा कर्व्ड डिस्प्ले, वीडियो टीज़र भी ज़ारी

Xiaomi द्वारा वीबो पर साझा किए गए पहले टीज़र में Mi CC9 Pro का कर्व्ड डिस्प्ले नज़र आ रहा है। यह बहुत ज़्यादा कर्व्ड नहीं है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2019 12:12 IST
ख़ास बातें
  • Mi CC9 Pro होगा पांच रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन
  • Mi CC9 Pro में 108 मेगापिक्सल का कैमरा होना तय
  • मी सीसी9 प्रो को 5 नवंबर को लॉन्च किया जाना है
Xiaomi बीते कुछ दिनों से अपने अगले स्मार्टफोन Mi CC9 Pro के टीज़र जारी करती रही है। अब जानकारी मिली है कि मी सीसी9 प्रो पांच रियर कैमरे, 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे और 5x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट के साथ आएगा। फोन की पहली झलक दिखाने के बाद Xiaomi ने आधिकारिक रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) को साझा किया है जो फोन के कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले का खुलासा करता है। चीनी कंपनी ने एक ट्रेलर को भी रिलीज किया है जिसमें मी सीसी9 प्रो को एक्शन में दिखाया गया है। इसमें फोन की ज़ूम करने की क्षमता के बारे में बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया है। हालांकि, फोन 5जी सपोर्ट और ज़्यादा रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ नहीं आएगा।

Xiaomi द्वारा वीबो पर साझा किए गए पहले टीज़र में मी सीसी9 प्रो का कर्व्ड डिस्प्ले नज़र आ रहा है। यह बहुत ज़्यादा कर्व्ड नहीं है। यह कहीं से भी वीवो नेक्स 3 और हुवावे मेट 30 प्रो जैसा नहीं लगता। फोन के चारो किनारे पर बेज़ल बेहद ही पतले हैं। फ्रेम भी कर्व्ड प्रोफाइल के साथ आएगा, निचले हिस्से को छोड़कर। एंटीना लाइन और 3.5 एमएएम हेडफोन जैक भी निचले किनारे पर साफ नज़र आ रहे हैं।
Advertisement

शाओमी ने अपने Mi CC9 Pro का वीडियो विज्ञापन भी साझा किया है। इसमें फोन के मैजिक ग्रीन कलर वेरिएंट को काम करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में फोन की ज़ूम करने की क्षमता का ज़िक्र है। शाओमी ने पहले ही खुलासा किया था कि यह पांच कैमरे वाला फोन एक टेलीफोटो कैमरे के साथ आएगा। यह 5x ऑप्टिकल, 10x हाइब्रिड और 50x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करेगा। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया है कि पांच रियर कैमरे होने के बावजूद कंपनी ने Mi CC9 Pro की कीमत बहुत ज़्यादा नहीं रखी है।

हालांकि, यह भी लगता है कि मी सीसी9 प्रो 5जी सपोर्ट और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ नहीं आएगा। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, मी सीसी9 प्रो 5जी सपोर्ट के साथ नहीं आएगा और इसमें ज़्यादा रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन भी नहीं होगी। टिप्सटर ने इस फोन की वास्तविक तस्वीर भी साझा की है। इसमें फोन का कर्व्ड डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर नज़र आ रहा है। मी सीसी9 प्रो को 5 नवंबर को लॉन्च किया जाना है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.47 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5260 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi CC9 Pro, Mi CC9 Pro Specifications, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  2. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  4. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  2. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  3. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  6. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  8. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  9. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  10. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.