Xiaomi Mi CC9 Pro में होगा कर्व्ड डिस्प्ले, वीडियो टीज़र भी ज़ारी

Xiaomi द्वारा वीबो पर साझा किए गए पहले टीज़र में Mi CC9 Pro का कर्व्ड डिस्प्ले नज़र आ रहा है। यह बहुत ज़्यादा कर्व्ड नहीं है।

Xiaomi Mi CC9 Pro में होगा कर्व्ड डिस्प्ले, वीडियो टीज़र भी ज़ारी
ख़ास बातें
  • Mi CC9 Pro होगा पांच रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन
  • Mi CC9 Pro में 108 मेगापिक्सल का कैमरा होना तय
  • मी सीसी9 प्रो को 5 नवंबर को लॉन्च किया जाना है
विज्ञापन
Xiaomi बीते कुछ दिनों से अपने अगले स्मार्टफोन Mi CC9 Pro के टीज़र जारी करती रही है। अब जानकारी मिली है कि मी सीसी9 प्रो पांच रियर कैमरे, 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे और 5x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट के साथ आएगा। फोन की पहली झलक दिखाने के बाद Xiaomi ने आधिकारिक रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) को साझा किया है जो फोन के कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले का खुलासा करता है। चीनी कंपनी ने एक ट्रेलर को भी रिलीज किया है जिसमें मी सीसी9 प्रो को एक्शन में दिखाया गया है। इसमें फोन की ज़ूम करने की क्षमता के बारे में बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया है। हालांकि, फोन 5जी सपोर्ट और ज़्यादा रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ नहीं आएगा।

Xiaomi द्वारा वीबो पर साझा किए गए पहले टीज़र में मी सीसी9 प्रो का कर्व्ड डिस्प्ले नज़र आ रहा है। यह बहुत ज़्यादा कर्व्ड नहीं है। यह कहीं से भी वीवो नेक्स 3 और हुवावे मेट 30 प्रो जैसा नहीं लगता। फोन के चारो किनारे पर बेज़ल बेहद ही पतले हैं। फ्रेम भी कर्व्ड प्रोफाइल के साथ आएगा, निचले हिस्से को छोड़कर। एंटीना लाइन और 3.5 एमएएम हेडफोन जैक भी निचले किनारे पर साफ नज़र आ रहे हैं।

शाओमी ने अपने Mi CC9 Pro का वीडियो विज्ञापन भी साझा किया है। इसमें फोन के मैजिक ग्रीन कलर वेरिएंट को काम करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में फोन की ज़ूम करने की क्षमता का ज़िक्र है। शाओमी ने पहले ही खुलासा किया था कि यह पांच कैमरे वाला फोन एक टेलीफोटो कैमरे के साथ आएगा। यह 5x ऑप्टिकल, 10x हाइब्रिड और 50x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करेगा। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया है कि पांच रियर कैमरे होने के बावजूद कंपनी ने Mi CC9 Pro की कीमत बहुत ज़्यादा नहीं रखी है।

हालांकि, यह भी लगता है कि मी सीसी9 प्रो 5जी सपोर्ट और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ नहीं आएगा। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, मी सीसी9 प्रो 5जी सपोर्ट के साथ नहीं आएगा और इसमें ज़्यादा रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन भी नहीं होगी। टिप्सटर ने इस फोन की वास्तविक तस्वीर भी साझा की है। इसमें फोन का कर्व्ड डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर नज़र आ रहा है। मी सीसी9 प्रो को 5 नवंबर को लॉन्च किया जाना है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.47 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5260 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi CC9 Pro, Mi CC9 Pro Specifications, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  3. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  4. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  5. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  6. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  7. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  8. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  9. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  10. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »