शाओमी बुधवार को पेश करेगी दो नए फोन, एमआई 5 हो सकता है लॉन्च

शाओमी बुधवार को पेश करेगी दो नए फोन, एमआई 5 हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी शाओमी ने बुधवार को दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए टीज़र जारी किया है। कंपनी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया साइट वीबो पर एक पोस्ट जारी करके दी। हालांकि, टीज़र से यह नहीं पता चल पाया है कि कौन से स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। उम्मीद है कि कंपनी इस इवेंट में शाओमी एमआई 5 और रेडमी नोट 2 प्रो से पर्दा उठाएगी।

पिछले हफ्ते जारी किए गए टीज़र इमेज में "Mi Dual 11" शब्द का इस्तेमाल किया गया है। यह 11 नवंबर की ओर इशारा करता है। इसमें यह लिखा है कि नया मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाले पहले यूज़र बनें। इसमें स्मार्टफोन पर्दे के पीछे छिपा नज़र आ रहा है।
xiaomi mi 5 redmi note 2 pro teaser nov 11 weibo
अब तक कई रिपोर्ट में यह दावा किया जा चुका है कि शाओमी एमआई 5 स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर पर चलने वाला पहला हैंडसेट होगा। डिवाइस में 4 जीबी का रैम और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू भी मौजूद होगा। हैंडसेट में 5.3 इंच के क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले होने की बात कही जा रही है। स्मार्टफोन 16 जीबी या 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में आएगा और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं मौजूद होगा। दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और 3030 एमएएच की बैटरी भी। फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के लिए भी सपोर्ट मौजूद होने की जानकारी सामने आई है।

अब बात शाओमी रेडमी नोट 2 प्रो की। हाल ही में इस हैंडसेट की दो तस्वीरें इंटरनेट पर सार्वजनिक की गई थीं। दावा किया गया है कि हैंडसेट के दो वेरिएंट मार्केट में आएंगे। एक में बैक पैनल पर रियर कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर होगा जबकि दूसरे वेरिएंट में यह फ़ीचर नहीं होगा। जानकारी मिली है कि रेडमी नोट 2 प्रो के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन रेडमी नोट 2 वाले ही होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI में Naruto, Spider-Man और Ferrari की एंट्री, CarryMinati के साथ भी होगा कोलैबोरेशन
  2. रात 12 बजे के बाद नहीं चलेगा सोशल मीडिया! इस देश की सरकार ने बनाए नए नियम
  3. OnePlus करेगी यूरोप, अमेरिकी मार्केट से एग्जिट! अब भारत को लेकर दिया बड़ा बयान
  4. ISRO के टॉप मिशनों को झटका? 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ी नौकरी, सरकार ने बदले नियम
  5. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
  6. ViewSonic ViewBoard IN04V-N सीरीज पेश, क्लासरूम का बदल जाएगा नजारा, अलग तरीके से होगी पढ़ाई
  7. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
  8. Zomato को-फाउंडर ने बताई माथे पर चिपकने वाली डिवाइस की लॉन्च डेट, Rs 1 लाख के करीब होगी कीमत!
  9. अब OTP वेरिफिकेशन हुआ पुराना, Vodafone लाया नया तरीका, फ्रॉड का खतरा होगा खत्म
  10. 42W पावर आउटपुट के साथ Edifier के नए डेस्कटॉप स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »