शाओमी एमआई 5 को 3 दिसंबर को लॉन्च किए जाने की खबर

शाओमी एमआई 5 को 3 दिसंबर को लॉन्च किए जाने की खबर
विज्ञापन
शाओमी के बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 को अगले महीने लॉन्च किए जाने की संभावना है। ऐसा दावा एक नई रिपोर्ट में किया गया है। इसके अलावा एक और रिपोर्ट आई है जिसमें कहा गया है कि शाओमी अपने एमआई बैंड का लेटेस्ट वर्ज़न एमआई बैंड 1एस अगले हफ्ते लॉन्च करेगी।

चीन के टिप्सटर लीक्सफ्लाई ने सोशल मीडिया साइट वीबो पर पोस्ट करके दावा किया है कि शाओमी अपने एमआई 5 हैंडसेट को 3 दिसंबर को लॉन्च करेगी। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट से लैस होगा। इस टिप्सटर ने यह भी इशारा दिया है कि क्वालकॉम अपने स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट को 20 नवंबर को लॉन्च करेगी। गौर करने वाली बात है कि यह पहला मौका है जब स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट के लॉन्च की तारीख को लेकर खुलासा किया गया है।
पिछले कुछ महीनों में क्वालकॉम ने अपने हाई-एंड स्नैपड्रैगन 820 के फ़ीचर के कई टीज़र जारी कर चुकी है, लेकिन लॉन्च की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की।  

गौरतलब है कि शाओमी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 4 को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया था। यह देखते हुए ऐसा लगता है कि कंपनी अपने नेक्स्ट-जेनरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन को डेवलप में थोड़ा ज्यादा वक्त ले रही है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाओमी एमआई 5 स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर पर चलने वाला पहला हैंडसेट होगा। डिवाइस में 4 जीबी का रैम और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू भी मौजूद होगा। हैंडसेट में 5.3 इंच के क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले होने की बात कही जा रही है। स्मार्टफोन 16 जीबी या 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में आएगा और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं मौजूद होगा। दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और 3030 एमएएच की बैटरी भी। फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के लिए भी सपोर्ट मौजूद होने की जानकारी सामने आई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »