• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi स्मार्टफोन को प्री ऑर्डर कर सकते हैं ग्राहक, डिलिवरी के लिए कंपनी ने कहा...

Xiaomi स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं ग्राहक, डिलिवरी के लिए कंपनी ने कहा...

लॉकडाउन के कारण स्मार्टफोन कंपनियां और कुछ अन्य संस्थाएं देश में ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर के जरिए गैर-ज़रूरी सामान की सेल करने में सक्षम नहीं हैं।

Xiaomi स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं ग्राहक, डिलिवरी के लिए कंपनी ने कहा...

भारत में 3 मई तक लगा हुआ है लॉकडाउन और कुछ राज्य इसे आगे बढ़ाने की बना रहे हैं योजना

ख़ास बातें
  • Xiaomi इन प्री-ऑर्डर को लॉकडाउन खत्म होने के बाद करेगी डिलिवर
  • भारत में 3 मई को खत्म होना है लॉकडाउन
  • कई राज्य लॉकडाउन को बढ़ाने की बना रहे हैं योजना
विज्ञापन
Xiaomi ने भारत में Mi.com साइट पर प्री-ऑर्डर लेने शुरू कर दिए हैं। ई-कॉमर्स साइट पर एक नोटिस में कहा गया है कि कंपनी केवल प्रीपेड ऑर्डर को ले रही है और सरकार द्वारा लॉकडाउन को हटाए जाने के बाद डिलीवरी को पूरा करेगी। Xiaomi की तरह ही Samsung और Vivo भी देश में अपने ऑनलाइन स्टोर के जरिए प्रीपेड ऑर्डर ले रहे हैं। हालांकि Realme और अन्य कंपनियों ने लॉकडाउन के कारण अपने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों पोर्टल को फिलहाल बंद रखा है। Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी फिलहाल गैर-आवश्यक सामान के ऑर्डर नहीं ले रहे हैं।

Mi.com साइट पर एक बैनर में लिखा है (अनुवादित) “हम फिलहाल केवल प्रीपेड ऑर्डर स्वीकार कर रहे हैं। यह ऑर्डर लॉकडाउन के खत्म होने के बाद डिलिवर किए जाएंगे।”

एक सपोर्ट पेज के अनुसार Xiaomi के पास "किसी भी और सभी" प्री-ऑर्डरों को रद्द करने का अधिकार है, हालांकि किसी भी तरह के कैसंलेशन के लिए ग्राहकों को सूचित किया जाएगा। कंपनी ने यह भी बताया है कि ये सभी डिलीवरी पार्टनर्स की उपलब्धता के अलावा "राज्य-स्तर और स्थानीय प्रतिबंधों के अधीन" हैं।

लॉकडाउन के कारण स्मार्टफोन कंपनियां और कुछ अन्य संस्थाएं देश में ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर के जरिए गैर-ज़रूरी सामान की सेल करने में सक्षम नहीं हैं। हालांकि सरकार ने हाल ही में छोटे स्थानीय रिटेलर्स के लिए ऑपरेशन में थोड़ी ढील दी है।

बता दें कि मार्च के अंत में देश में मोबाइल फोन विक्रेताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले भारत सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) ने सरकार से आवश्यक वस्तुओं में फोन को शामिल करने और देश में अपनी ऑनलाइन सेल शुरू करने का आग्रह किया था। स्मार्टफोन कंपनियां देश में अपनी सेल और सर्विस के संचालन को फिर से शुरू करने का तरीका भी तलाश रही हैं।

याद दिला दें कि 24 मार्च को देश में लॉकडाउन घोषित हुआ था, जो 14 अप्रैल को खत्म होना था, लेकिन इसे बढ़ा कर 3 मई तक कर दिया गया था। हालांकि अभी भी कुछ राज्य हैं, जो बढ़ते कोरोनावायरस संक्रमण के चलते इस लॉकडाउन को 3 मई से भी आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »