Redmi, Mi, Poco ब्रांड के फोन की ऑनलाइन बिक्री शुरू, लेकिन...

अमेज़न पर आप Mi A3, Poco F1, Redmi 8A Dual, Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro जैसे कई फोन खरीद सकते हैं। वहीं, Poco X2, Redmi Note 7 Pro, Redmi 8 जैसे फोन फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 मई 2020 17:54 IST
ख़ास बातें
  • Mi.com पर केवल प्रीपेड ऑर्डर लिए जा रहे हैं
  • ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन में हो रही गैर-जरूरी सामान की डिलिवरी
  • रेड ज़ोन में अभी भी ज़ारी है प्रतिबंध

17 मई तक लागू रहेगा लॉकडाउन

Coronavirus Lockdown एक बार फिर एक्सटेंड कर दिया गया है, अब यह लॉकडाउन भारत में 17 मई तक लागू रहने वाला है। हालांकि, इस बीच 4 मई यानी आज से शुरू हुए इस लॉकडाउन में कुछ व्यवसाय और सर्विसों को चालू करने की इजाज़त मिल चुकी है, लेकिन  कुछ ही जगहों पर। भारत सरकार ने देश को तीन ज़ोन में बांट दिया है, जिसमें ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन वाले क्षेत्रों को चुनिंदा व्यवसाय व सर्विस चालू करने की इजाज़त मिल गई है। हालांकि, इसके विपरीत रेड ज़ोन उन जगहों के लिए दिया गया है, जहां पर कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का सबसे ज्यादा खतरा है। ऐसे में रेड ज़ोन के अंदर आने वाले क्षेत्रों के सभी व्यवसाय को फिलहाल बंद रखा जा रहा है। सरकार के इस फैसले के बाद Xiaomi और Poco ने ऐलान किया है कि वह ग्रीन व ऑरेंज ज़ोन से ऑर्डर लेना शुरू कर रहे हैं। कंपनी का कहना है कि इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि ऑर्डर की डिलिवरी पूरी सावधानी बरतते हुए की जाए।

Xiaomi ने ट्विटर के माध्यम से ऐलान किया है कि Mi.com प्रोडक्ट्स की शीपिंग देश के ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन में शुरू कर रही है। इसका मतलब है कि प्रोडक्ट की डिलिवरी के लिए केवल कुछ चुनिंदा पिन कोड्स ही मान्य है, वहीं जो इलाके व क्षेत्र रेड ज़ोन के अंदर आते हैं, उनके प्रोडक्ट फिलहाल डिलीवर नहीं किए जा रहे। शाओमी इंडिया के चीफ मनु कुमार जैन ने ट्वीट करते हुए बताया कि कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन को Flipkart और Amazon.in की वेबसाइट पर री-लिस्टेड किया गया है और अब यह दोनों वेबसाइट भी ऑर्डर लेना शुरू कर रही हैं। इसके साथ ही Poco इंडिया के जनरल मैनेजर सी मनमोहन ने भी ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि Poco X2 अब खरीद के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। डिलिवरी केवल ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन के कुछ क्षेत्रों में ही की जा रही है।
Advertisement

मी.कॉम पर शाओमी ने कहा कि प्रीपेड ऑर्डर ही फिलहाल एक्सेप्ट किए जा रहे हैं, डिलिवरी की लाइमलाइन उस क्षेत्र के स्थानीय अधिकारियों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के आधार की जाएगी। अमेज़न, फ्लिपकार्ट और अन्य-इ-कॉमर्स वेबसाइट अब गैर-जरूरी सामान को भी लिस्ट कर रहे हैं, लेकिन केवल चुनिंदा पिन-कोड के लिए। गौरतलब है कि यह कदम तब उठाया गया जब गृह मंत्रालय द्वारा उन जगहों को हरी झंड़ी दिखाई गई जहां कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा कंट्रोल कर लिया गया है। ई-कॉमर्स कंपनियां केवल ग्रीन व ऑरेंज ज़ोन में ही गैर-जरूरी सामान को डिलीवर कर सकती हैं।

अमेज़न पर आप Mi A3, Poco F1, Redmi 8A Dual, Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro जैसे कई फोन खरीद सकते हैं। वहीं, Poco X2, Redmi Note 7 Pro, Redmi 8 जैसे फोन फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड हैं। इन फोन की डिलीवरी केवल कुछ ही पिन-कोड्स पर हो रही है। अगर आपका इलाका रेड ज़ोन में आता है, जो आप ऑर्डर न ही करें तो बेहतर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • Bad
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Poco, Coronavirus, COVID 19, Amazon, Flipkart
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  10. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.