Redmi Note 8 को भारत में मिलना शुरू हुआ MIUI 12 अपडेट, यूज़र्स का दावा

Redmi Note 8 के अपडेट में अल्ट्रा-बैटरी सेवर मोड को जोड़ा गया है, जिसे लेकर कहा गया है कि यह फोन के स्टैंडबाय टाइम को बढ़ता है और पावर कंसम्पशन को कम करता है

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 नवंबर 2020 12:07 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 का अपडेट बिल्ड नंबर MIUI 12.0.1.0.QCOINXM है
  • रेडमी नोट 8 के लेटेस्ट अपडेट का साइज़ 2 जीबी है
  • अक्टूबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस है यह अपडेट

Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को MIUI 12 अपडेट अगस्त में प्राप्त हुआ था

Redmi Note 8 स्मार्टफोन को भारत में एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यूज़र्स ट्विटर के माध्यम से स्क्रीनशॉट्स साझा कर जानकारी दे रहे हैं कि उन्हें उनके हैंडसेट में यह लेटेस्ट अपडेट प्राप्त हुआ है। नया अपडेट रीडिज़ाइन इंटरफेस, नए एनिमेशन और नए फीचर्स से लैस है। इसके अलावा, यह अपडेट अक्टूबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी लेकर आया है। लेटेस्ट रेडमी नोट 8 अपडेट को ओवर-द-एयर रोलआउट किया गया है, जिसका साइज़ 2 जीबी के साथ लिस्ट है।

यूज़र्स ट्विटर के माध्यम से पुष्टि कर रहे हैं कि उन्हें अपने भारत में अपने Redmi Note 8 स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 स्टेबल रोम अपडेट प्राप्त हो गया है। लेटेस्ट अपडेट का बिल्ड नंबर MIUI 12.0.1.0.QCOINXM है। स्क्रीनशॉट्स से संकेत मिला है कि इस अपडेट का साइज़ 2 जीबी है। अपडेट इंस्टॉल करने से पहले यह सुझाव दिया गया है कि इसे अच्छे वाई-फाई कनेक्शन में इंस्टॉल करें और यह भी सुनिश्चित करें कि आपके फोन में अपडेट इंस्टॉलेशन से पहले अच्छा-खासा स्पेस मौजूद हो। इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि अपडेट से पहले आपका फोन फुल चार्ज हो या फिर कोशिश करें चार्जिंग के दौरान ही इस अपडेट को इंस्टॉल करें।

रेडमी नोट 8 यूज़र्स को यदि अभी अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है, तो वह मैनुअली भी सेटिंग्स में जाकर अपडेट की उपलब्धता की जांच कर सकते हैं। जैसे कि हमने बताया अपडेट को स्टेज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है, तो भारत में सभी यूज़र्स तक इसे पहुंचने में थोड़ा वक्त भी लग सकता है। चेंजलॉग में जानकारी दी गई है कि लेटेस्ट एमआईयूआई 12 अपडेट सिस्टम सिक्योरिटी को बढ़ाता है और यह अक्टूबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आया है।

MIUI 12 अपडेट सिस्टम वाइड एनिमेशन और विजुअलाइज़ेशन के साथ नया यूआई एक्सपीरियंस लेकर आया है। इसमें डार्क मोड को भी सिस्टम-वाइड बेहतर बनाया गया है, जिसमें यह सिस्टम ऐप्स के साथ-साथ थर्ड पार्टी ऐप को भी कवर करता है। इसके अलावा इसमें अल्ट्रा-बैटरी सेवर मोड को जोड़ा गया है, जिसे लेकर कहा गया है कि यह फोन के स्टैंडबाय टाइम को बढ़ता है और पावर कंसम्पशन को कम करता है। इस अपडेट में ऐप ड्रावर को पेश किया गया है, जो कि ऐप्स को कैटेगरी के आधार पर छांटता है। यह एंबिएंट लाइट के आधार पर स्क्रीन ब्राइटनेस को ऑटोमैटिकली एडजस्ट करता है। याद दिला दें, Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को MIUI 12 अपडेट अगस्त में प्राप्त हुआ था।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • Bad
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 8, Redmi Note 8 Update, Redmi, MIUI 12, Android 10, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  2. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme फोन, जानें पूरी डील
  3. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  4. Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  5. Oppo Reno 16 Pro 5G लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  6. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  2. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  3. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  4. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  6. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  7. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  8. फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!
  9. Bitcoin पर बिकवाली का प्रेशर, 20 महीनों के निचले लेवल पर प्राइस 
  10. IBM ने पेश की दुनिया की पहली सब-1 नैनोमीटर चिप! AI को मिलेगी नई उड़ान ...
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.