Mi, Redmi व Poco स्मार्टफोन बार-बार हो रहे हैं रीस्टार्ट, Xiaomi ने किया फिक्स का वादा

MIUI 12.05 ग्लोबल स्टेबल रोम पर चलने वाले स्मार्टफोन पर इस समस्या का प्रभाव देखा गया है, जिसके कारण उनका स्मार्टफोन बार-बार रीस्टार्ट हो रहा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 नवंबर 2020 13:29 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने इस हफ्ते अपडेट ज़ारी करने का किया वादा
  • कई यूज़र्स ने की स्मार्टफोन बार-बार रीस्टार्ट होने की शिकायत
  • कई यूज़र्स को डेटा लॉस का भी करना पड़ा है सामना

Xiaomi का कहना है कि ऐप अपडेट के कारण ये समस्या उत्पन्न हुई है

Mi, Redmi और Poco स्मार्टफोन यूज़र्स को बूटलूप समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से उनका स्मार्टफोन बार-बार रीस्टार्ट हो रहा है। बड़ी संख्या में यूज़र्स इस समस्या की शिकायत कर रहे हैं, फोन रीस्टार्ट होने के बाद यूज़र्स को एरर मैसेज प्राप्त होता है जिसमें लिखा “Find Device closed unexpectedly”। शाओमी इस समस्या की जांच कर रही है, कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि ऐप अपडेट के दौरान कोड की कुछ लाइनों में आई बाधा के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। कंपनी ने वादा किया है कि जल्द ही इस समस्या को फिक्स करते हुए अपडेट ज़ारी किया जाएगा, जो कि प्रभावित यूज़र्स तक पहुंचेगा।

सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई यूज़र्स रिपोर्ट्स के अनुसार, MIUI 12.05 ग्लोबल स्टेबल रोम पर चलने वाले स्मार्टफोन पर इस समस्या का प्रभाव देखा गया है। प्रभावित यूज़र्स अपनी ओर से किसी प्रकार का बदलाव करने में असक्षम हैं, क्योंकि फोन बार-बार अपने आप ही रीबूट हो रहा है। कुछ यूज़र्स को इस कारण अपना डेटा भी खोना पड़ा है क्योंकि इस परेशानी के कारण उन्हें अपना फोन रीसेट करना पड़ा था।
 
 
 

यह समस्या केवल सीमित स्मार्टफोन मॉडल तक सीमित नहीं है कथित रूप से Mi, Redmi और Poco के कई स्मार्टफोन इस लिस्ट में शामिल है जैसे Mi 10T Pro, Mi 10, Redmi K20 Pro, Redmi Note 9, Redmi Note 7 Pro और Poco X3। इसके अलावा, यह समस्या केवल भारत तक ही सीमित नहीं है बल्कि नाइजीरिया के भी कुछ यूज़र्स ने भी कथित रूप से इस समस्या को ट्विटर पर साझा किया है।

Xiaomi ने Gadgets 360 को दिए बयान में इस बात को स्वीकार किया है और कहा है कि यह समस्या ऐप अपडेट के कारण उत्पन्न हुई है। कंपनी ने यह सुनिश्चित किया कि अपडेट इस हफ्ते पेश कर दिया जाएगा।
Advertisement

कंपनी का कहना है कि "इस फिक्स से यूज़र्स को अपने डिवाइस को सर्विस सेंटर ले जाने की जरूरत पड़ सकती है।'' हालांकि, फिर भी यह साफ नहीं है कि इस फिक्स से प्रभावित यूज़र्स को डेटा लॉस होगा या नहीं।  
Advertisement

शाओमी ने यह जानकारी भी साफ नहीं की है कि कौन-सा ऐप है यह समस्या पैदा कर रहा है। हालांकि, कुछ यूज़र्स ने अटकले लगाई हैं कि यह समस्या Airtel Thanks app की वजह से उत्पन्न हुई है।  

एयरटेल की ग्लोबल CIO हरमीन मेहता ने शनिवार को ट्वीट पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि कंपनी समस्या का कारण और इसका फिक्स पेश करने के लिए Xiaomi के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि एयरटेल थैंक्स ऐप में इस समस्या के समाधान के लिए छोटा-सा बदलाव पेश किया गया है, ताकि कुछ समय के लिए इस समस्या से बचा जा सके।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi, Redmi, Poco, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  6. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.