शाओमी ने दो महीने में बेचे 15 लाख मी मैक्स स्मार्टफोन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 जुलाई 2016 12:18 IST
शाओमी का कहना है कि कंपनी ने दो महीने में शाओमी मी मैक्स स्मार्टफोन की 15 लाख यूनिट बेची हैं। शाओमी मी मैक्स को मई में चीन में लॉन्च किया गया था। शाओमी मी मैक्स (रिव्यू) कंपनी का अब तक का सबसे बड़े डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। इस फोन में 6.44 इंच डिस्प्ले है।

शाओमी मी मैक्स की 15 लाख यूनिट बेचने की जानकारी सबसे पहले विश्लेषक केविन वैंग ने (वाया गिज़्मोचाइना) चीन की सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट वीबो पर पोस्ट की। इसके बाद कंपनी के सीईओ ने इन आंकड़ों की पुष्टि करते हुए इन्हें दोबारा पोस्ट किया।
Advertisement

वैंग ने अपनी पोस्ट में आगे बताया कि 2015 में बड़े स्क्रीन साइज़ में बिकने वाले स्मार्टफोन की करीब 300,00 यूनिट बिकीं थी। ये आंकड़ें मी मैक्स की लोकप्रियता के उलट हैं।

कंपनी ने चीन में, इस स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट पेश किए हैं। एक वेरिएंट में 3 जीबी रैम/ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 1.8 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर, दूसरे में 3 जीबी रैम/ 63 जीबी स्टोरेज व 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर है जबकि तीसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज व स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर दिया गया है।
Advertisement

कंपनी ने पिछले महीने भारत में मी मैक्स के दो वेरिएंट भारत में 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किए। जबकि 4 जीबी रैम वाले टॉप मॉडल के बारे में शाओमी का कहना है कि इस वेरिएंट को भारत में जल्द ही 19,999 रुपये की कीमत पर पेश किया जाएगा।
Advertisement

बता दें, शाओमी मी मैक्स की सबसे अहम खासियत स्क्रीन है। यह हैंडसेट 6.44 इंच डिस्प्ले से लैस है और इसकी मोटाई 7.5 मिलीमीटर है। यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय फैबलेट है। हैंडसेट का रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का।

डुअल सिम फैबलेट 4जी एलटीई के साथ वीओएलटीई सपोर्ट रता है। फोन में ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस के साथ ग्लोनास और वाई-फाई 802.11एसी जैसे फीचर भी है। फोन में एनएफसी नहीं है। शाओमी मी मैक्स फैबलेट की बैटरी 4850 एमएएच की है। यूज़र की सुविधा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को भी इस हैंडसेट का हिस्सा बनाया गया है। मी मैक्स का डाइमेंशन 173.1x88.3x7.5 मिलीमीटर और वज़न 203 ग्राम है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lei Jun, Mobiles, Phablets, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  3. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  8. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  9. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.