Mi 10 Pro Plus होगा 2020 का सबसे तेज़ी से चार्ज होने वाला स्मार्टफोन: रिपोर्ट

हाल ही में यह फोन को AnTuTu बेंचमार्क पर जबरदस्त स्कोर प्राप्त हुए हैं। हाई स्कोर और हाई-एंड स्पेसिफिकेशन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Mi 10 Pro का प्रीमियम वेरिएंट हो सकता है, जिसे Mi 10 Pro Plus के नाम से जाना जा सकता है।

Mi 10 Pro Plus होगा 2020 का सबसे तेज़ी से चार्ज होने वाला स्मार्टफोन: रिपोर्ट

फोन का मॉडल नंबर कथित रूप से M2007J1SC है

ख़ास बातें
  • Mi 10 Pro Plus स्मार्टफोन अगस्त में हो सकता है लॉन्च
  • मी 10 प्रो प्लस में दिया जा सकता है स्टीरियो स्पीकर्स और इन-बिल्ट कूलिंग
  • फोन की बैटरी क्षमता 4,500 या उससे ऊपर की होगी
विज्ञापन
Mi 10 Pro Plus इस साल लॉन्च होने वाला सबसे फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन हो सकता है, यह दावा टिप्सटर Digital Chat Station ने किया है। आपको बता दें, हाल ही में Xiaomi स्मार्टफोन को कथित तौर पर AnTuTu बेंचमार्क पर जबरदस्त स्कोर प्राप्त हुए हैं। जहां एक अज्ञात डिवाइस मॉडल नंबर M2007J1SC के साथ लिस्ट था, जिसे 687,422 बेंचमार्किंग स्कोर मिले थे। इस हफ्ते की शुरुआत में शाओमी के सीईओ Lei Jun ने आगामी डिवाइस के स्पेसिफिकेशन टीज़ किये थे, जो कि टॉप-क्लास स्पेसिफिकेशन थे। हाई स्कोर और हाई-एंड स्पेसिफिकेशन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Mi 10 Pro का प्रीमियम वेरिएंट हो सकता है, जिसे Mi 10 Pro Plus के नाम से जाना जा सकता है।
 

टिप्सटर Digital Chat Station ने वीबो पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि Mi 10 Pro Plus स्मार्टफोन इस साल लॉन्च होने वाला सबसे तेज़ चार्जिंग डिवाइस होगा। पोस्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि आगामी फोन में वायर्ड, वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी के कॉम्बिनेशन को फीचर किया जा सकता है।

गौरतलब है कि हाल ही में इसी टिप्स्टर ने इस फोन की AnTuTu बेंचमार्किंग स्कोर की जानकारी दी थी, जिसके अनुसार इस फोन का मॉडल नंबर M2007J1SC है। स्कोर की बात करें, तो स्मार्टफोन ने CPU में 182,883 प्वाइंट्स, GPU में 292,704 प्वाइंट्स, मेमोरी में 115,687 प्लाइंट्स और UX टेस्ट्स में 96,148 प्वाइंट्स प्राप्त किए हैं। डिवाइस का टोटल स्कोर 687,422 है। हाई-एंड Lenovo Legion Phone Duel से इसकी तुलना करें, तो इस फोन को 648,871 स्कोर प्राप्त हुए थे।
 

Xiaomi Mi 10 Pro Plus specifications, launch (expected)

शाओमी के सीईओ Lei Jun ने इस आगामी फोन के हाई-एंड स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन में वायरलेस चार्जिंग, हाई-रिफ्रेश रेट स्क्रीन, पावरफुल कैमरा के साथ 30x और उससे अधिक ज़ूम, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो और इन-बिल्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी दी जाएगी।

सीईओ ने यह भी जानकारी दी कि डिवाइस की बैटरी क्षमता 4,500 या उससे ऊपर की होगी। इसके फ्रंट और रियर ऑप्टिकल सेंसर सेंसिटिव ऑटोमैटिक ब्राइटनेस कंट्रोल के साथ आ सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में नियर-फील्ड कम्यूनिकेशन (NFC) और इन्फ्ररेड रिमोट कंट्रोल सपोर्ट भी मौजूद हो सकता है।

खबरों की मानें, तो यह स्मार्टफोन चीन में अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, शाओमी द्वारा लॉन्च व स्पेसिफिकेशन संबंधी यह जानकारी आधिकारिक रूप से सार्वजनिक करना अभी रहता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »