Xiaomi जल्द लॉन्च कर सकती है दो नए स्मार्टफोन, होंगे Redmi 10X से सस्ते

Xiaomi दो नए बजट स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिनके दाम हाल ही में लॉन्च किए गए Redmi 10X से भी कम हो सकते हैं। टिप्सटर ने बताया कि फोन में MediaTek MT6969T और MT6769V/CT प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाएंगे।

Xiaomi जल्द लॉन्च कर सकती है दो नए स्मार्टफोन, होंगे Redmi 10X से सस्ते
ख़ास बातें
  • दोनों फोन रेडमी 9 सीरीज़ का हिस्सा हो सकते हैं- Redmi 9 और Redmi 9A
  • रेडमी 9 को बीते हफ्ते स्पेन में लॉन्च किया गया था
  • रेडमी 9ए हैंडसेट को यूएस एफसीसी की वेबसाइट पर किया गया था लिस्ट
विज्ञापन
Xiaomi दो नए रेडमी फोन पर काम कर रही है जिनकी कीमत Redmi 10X के 4जी वेरिएंट से कम होगी। यह दावा एक नामी टिप्सटर द्वारा चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर किया गया। टिप्सटर ने बताया कि इन दोनों फोन में हीलियो जी8एक्स सीरीज़ का प्रोसेसर इस्तेमाल किया जाएगा। याद रहे कि रेडमी 10एक्स को बीते महीने चीन में CNY 999 (करीब 10,700 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।

Digital Chat Station नाम के टिप्सटर के वीबो पोस्ट के मुताबिक, Xiaomi दो नए बजट स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिनके दाम हाल ही में लॉन्च किए गए Redmi 10X से भी कम हो सकते हैं। टिप्सटर ने बताया कि फोन में MediaTek MT6969T और MT6769V/CT प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाएंगे। प्रोसेसर के असली नाम के बारे में पता नहीं चल पाया है, लेकिन ये मीडियाटेक के हीलियो जी8x सीरीज़ प्रोसेसर का हिस्सा हो सकते हैं।

PlayfulDroid की रिपोर्ट में बताया गया है कि ये दोनों फोन रेडमी 9 सीरीज़ का हिस्सा हो सकते हैं- Redmi 9 और Redmi 9A। जैसा कि आपको पहले से पता है, रेडमी 9 को बीते हफ्ते स्पेन में लॉन्च किया गया था। यह मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है। इसे अभी तक चीन में लॉन्च नहीं किया गया है। इसे कथित तौर पर चीनी रेगुलेटरी साइट TENAA पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि रेडमी 9 के चीनी वेरिएंट के रैम/ स्टोरेज पर आधारित तीन विकल्प होंगे। ग्लोबल मार्केट वाले दो वेरिएंट के अलावा एक अतिरिक्त 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी लाया जाएगा।

इसके अलावा कथित रेडमी 9ए हैंडसेट को यूएस एफसीसी की वेबसाइट पर M2006C3LG मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि यह रेडमी 9ए हैंडसेट है जिसमें 4,900 एमएएच बैटरी, 4जी सपोर्ट, डुअल-सिम और मीयूआई 11 होगा।

Xiaomi ने अभी तक इन दोनों ही हैंडसेट को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है। इतना तो तय है कि रेडमी 9 अब चीन में भी लॉन्च होगा और संभवतः भारत में भी पेश किया जाए।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi 10X, Redmi 9, Redmi 9A
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »