Redmi Note 9 हाई रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ जल्द दे सकता है दस्तक

Digital Chat Station ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें Redmi Note 9 सीरीज़ के किसी एक नए हैंडसेट का LCD स्क्रीन देखने को मिला है। हालांकि, इस फोन का होल-पंच कटआउट स्क्रीन के बीचोबीच स्थित है।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 4 नवंबर 2020 16:23 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 सीरीज़ में लॉन्च हो सकते हैं तीन नए स्मार्टफोन
  • Redmi Note 9 का नया फोन 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ दे सकता है दस्तक
  • Xiaomi लॉन्च कर सकती है Redmi Note 10 का रीब्रांडेड वर्ज़न

वीबो के Redmi Note 9 के एक अन्य मॉडल का LCD पैनल देखने को मिला है

Redmi Note 9 सीरीज़ पिछले कुछ हफ्तों से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। वहीं, अब एक टिप्सटर ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर दावा किया है कि नए रेडमी नोट 9 सीरीज़ का बेस वेरिएंट होल-पंच कटआउट के साथ आ सकता है, जो कि स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित होगा। वहीं इस फोन में हाई-रिफ्रेश रेट भी दिया जाएगा। हाल ही कि एक रिपोर्ट में सामने आया है कि रेडमी नोट 9 सीरीज़ में तीन नए स्मार्टफोन शामिल होने वाले हैं, जिसमें से एक में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। Xiaomi सब-ब्रांड का पहला ऐसा फोन होगा, जो 108 मेगापिक्सल के साथ दस्तक देगा।

जाने-माने टिप्सटर Digital Chat Station ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि इस सीरीज़ के नए Redmi Note 9 मॉडल में होल-पंच कटआउट दिया जाएगा, जिसमें डिस्प्ले के ऊपरी बायीं ओर सेल्फी कैमरा स्थित होगा। इस पोस्ट में यह भी बताया गया है कि यह कटआउट समान्य से थोड़ा बड़ा होगा, जिसका डायमेंशन 3.9mm होगा। टिप्सटर ने यह भी दावा किया कि स्मार्टफोन का डिस्प्ले हाई-रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

आपको बता दें, इससे पहले Digital Chat Station ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें रेडमी नोट 9 सीरीज़ के किसी एक नए हैंडसेट का LCD स्क्रीन देखने को मिला है। हालांकि, इस फोन का होल-पंच कटआउट स्क्रीन के बीचोबीच स्थित है। तो ऐसे में अटकले लगाई जा सकती है कि लीक मॉडल रेडमी नोट 9 सीरीज़ का कोई अन्य वेरिएंट होगा।

गौरतलब है कि पहले सामने आ चुकी रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Redmi Note 9 सीरीज़ का विस्तार होने वाला है। इस सीरीज़ में तीन नए हैंडसेट लेकर आए जाने वाले हैं। दावा किया गया है कि इनमें से एक सैमसंग के हाल ही में लॉन्च किए ISOCELL HM2 सेंसर के साथ 0.7 माइक्रोमीटर पिक्सल साइज़ और 108 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आएगा। शाओमी ने इससे पहले 108 मेगापिक्सल का कैमरा Mi ब्रांडिंग के तहत पेश किया था।
Advertisement

Xiaomi कथित रूप से दिसंबर के फर्स्ट हाफ में नए Poco स्मार्टफोन लॉन्च करने की भी योजना बना रही है। कहा जा रहा है कि Redmi Note 10 का रीब्रांडेड वर्ज़न होंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 9 Series, Redmi Note 9, Redmi, Xiaomi, Poco
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  8. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  10. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.