Xiaomi के नए MIUI 11 ओएस पर काम शुरू होने की खबर

MIUI 10 को अब तक कई स्मार्टफोन के लिए जारी किया जा चुका है। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि शाओमी ने MIUI 11 की तैयारी भी शुरू कर दी है।

Xiaomi के नए MIUI 11 ओएस पर काम शुरू होने की खबर

Photo Credit: MyDrivers

Xiaomi के नए MIUI 11 ओएस पर काम शुरू होने की खबर

ख़ास बातें
  • MIUI 11 ओएस होगा 'नया और यूनिक'
  • कई ह्यूमनाइज़्ड फंक्शन्स के साथ आ सकता है MIUI 11
  • मीयूआई 11 ओएस पर काम शुरू होने की खबर
विज्ञापन

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi पिछले साल पेश किए MIUI 10 को अब तक कई स्मार्टफोन के लिए जारी कर चुकी है। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि शाओमी ने MIUI 11 की तैयारी भी शुरू कर दी है। Xiaomi MIUI कोर एक्सपीरियंस की सालाना बैठक में शाओमी ने कहा कि कंपनी ने मीयूआई 11 की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। मीटिंग के दौरान MIUI 11 के फीचर्स से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि प्रोडक्ट प्लानिंग डिपार्टमेंट के हेड लियू मिंग (Liu Ming) ने कहा कि मीयूआई 11 नए और यूनिक ओएस से लैस होगा।

इसका मतलब हुआ कि MIUI 11 रिसर्च और डेवलपमेंट फेज़ में है जहां नए फीचर्स की टेस्टिंग की जाएगी और अंतत: इसे चुनिंदा शाओमी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। इस बात की जानकारी वेबसाइट MyDrivers की रिपोर्ट से सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि MIUI 9 और MIUI 10 से तुलना करते हुए कंपनी ने बताया गया कि MIUI 11 ऑपरेटिंग सिस्टम  नया और यूनिक होगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मीयूआई 11 बिल्कुल ही नए अवतार में आएगा, कई ह्यूमनाइज़्ड फंक्शन्स के साथ। मीटिंग में मीयूआई सॉफ्टवेयर सिस्टम से संबंधित कुछ आंकड़ों को भी शेयर किया गया। गौर करने वाली बात यह है कि MIUI 10 अब Mi और Redmi सीरीज के 40 मॉडल को सपोर्ट करता है।

MIUI 10 से पर्दा पिछले साल जून में उठाया गया था। इस साल भी जून माह के आसापस MIUI 11 को पेश किए जाने की उम्मीद है। मीयूआई 10 ग्लोबल रॉम के साथ एआई पोर्टेट फीचर, पिछले MIUI की तुलना में बेहतर और तेज अनुभव, फुल स्क्रीन डिस्प्ले जेस्चर और नए रिसेंट व्यू समेत कई फीचर्स के साथ आया था। खासतौर पर भारतीय यूजर्स के लिए MIUI 10 नए मी म्यूजिक और मी वीडियो वर्जन और बेहतर ब्राउजर के साथ उतारा गया था। साथ ही बिजनेस और सर्विस मैसेज के लिए नया क्विक मेन्यू टैब भी दिया गया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: MIUI 11, Xiaomi, MIUI 10
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Ultra का डिजाइन हो गया लीक! सबसे अलग होगा Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन ...
  2. Asus Dawn 7 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 16 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकता है Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, WPC डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta का Hatch देगा ChatGPT, Claude को टक्कर! AI एजेंट लाने की तैयारी में कंपनी
  5. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
  6. 140W पावर वाला 25,000mAh का पावरबैंक Belkin ने किया लॉन्च, लैपटॉप को करेगा फास्ट चार्ज!
  7. Vivo X Fold 6 में मिलेंगे AI फीचर्स, नया यूजर इंटरफेस, जल्द होगा लॉन्च
  8. WWDC 2026: जाने कैसे देखें लाइव स्ट्रीम, Apple के इस इवेंट में होगी ये घोषणाएं
  9. 5200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस Infinix Smart 20 लॉन्च, जानें क्या है खास
  10. Google Photos में फोटो Unblur का कैसे करें उपयोग, ये है आसान तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »