Xiaomi Redmi Y2 को मिला MIUI 10.0.4 अपडेट

Xiaomi Redmi Y2 को MIUI 10.0.4 सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। मीयूआई 10.0.4 इंस्टॉल होने के बाद आपको इंप्रूव पोर्ट्रेट मोड का अनुभव होगा।

Xiaomi Redmi Y2 को मिला MIUI 10.0.4 अपडेट
ख़ास बातें
  • 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है रेडमी वाई2 में
  • Redmi Y2 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होगी
  • रेडमी वाई 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.5 पर चलेगा
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Y2 को  MIUI 10.0.4 सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। मीयूआई 10.0.4 इंस्टॉल होने के बाद आपको इंप्रूव पोर्ट्रेट मोड का अनुभव होगा। नया अपडेट में बेहतर कैमरा स्टेबिलिटी और पोर्टेबल हॉटस्पॉट में आ रही समस्या को भी दूर किया गया है। इस महीने के शुरुआत में शाओमी रेडमी वाई2 के लिए MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट को जारी किया गया था। Redmi S2 का भारतीय वेरिएंट है Redmi Y2। याद करा दें कि जून में रेडमी वाई 2 भारत में लॉन्च हुआ था। लॉन्च के वक्त यह हैंडसेट MIUI 9.5 पर आधारित एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता था। स्मार्टफोन के प्रमुख फीचर की बात करें तो इसमें आपको 5.99 इंच का एचडी+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट  और बैक पर दो रियर कैमरे मिलेंगे।

मीयूआई फोरम से यह बात कंफर्म हुई है कि रेडमी वाई 2 के लिए  MIUI 10.0.4.0.OEFMIFH को रोल आउट कर दिया गया है। पोर्ट्रेट मोड में सेल्फी कैमरे का इस्तेमाल करते समय बैकग्राउंड को ब्लर करने वाले फीचर को इंप्रूव किया गया है। मीयूआई 10 में लोक स्क्रीन नोटिफिकेशन पर क्लिक करने पर भी डिवाइस ना खुलने की समस्या को भी ठीक किया गया था। अन्य सॉफ्टवेयर अपडेट की तरह मीयूआई 10.0.4 को भी बैच बनाकर जारी किया जाएगा। सभी हैंडसेटे तक अपडेट पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। अगर आप भी सॉफ्टवेयर अपडेट को चेक करना चाहते हैं तो Settings > About phone > System updates > Check for updates पर जाएं।  इसके अलावा शाओमी ने रिकवरी रॉम और फास्टबूट रॉम पैकेज को भी जारी किया है। सलाह दी जाती है कि सॉफ्टवेयर अपडेट शुरू करने से पहले डेटा का बैकअप जरूर ले लें।
 

Redmi Y2 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम रेडमी वाई 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.5 पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 269 पिक्सल प्रति इंच है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी/ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Y2 में पिछले हिस्से पर वर्टिकल स्टाइल में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सुपर पिक्सल सेंसर है जो एलईडी सेल्फी-लाइट, एआई ब्यूटीफाई 4.0 और फेस अनलॉक क्षमता के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो वेरिएंट हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे। बैटरी 3080 एमएएच की है। इसके बारे में पूरे दिन की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।

Xiaomi Redmi Y2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी 2.0 शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। रेडमी वाई2 का डाइमेंशन 160.73x77.26x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good daylight camera performance
  • Dedicated microSD card slot
  • Good battery life
  • कमियां
  • Slow facial recognition
  • Average lowlight camera performance
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3080 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Redmi Y2
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  6. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  7. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  8. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  9. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  10. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »