Xiaomi Redmi Pro 2 के स्पेसिफिकेशन लीक

शाओमी रेडमी प्रो स्मार्टफोन को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। अब इसके अपग्रेड वेरिएंट Xiaomi Redmi Pro 2 को जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 30 जून 2017 10:58 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी प्रो स्मार्टफोन को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था
  • इसके अपग्रेड Xiaomi Redmi Pro 2 को जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद
  • ऐसा लगता है कि इस स्मार्टफोन का 3 जीबी रैम वेरिएंट भी होगा
शाओमी रेडमी प्रो स्मार्टफोन को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। अब इसके अपग्रेड वेरिएंट Xiaomi Redmi Pro 2 को जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। पिछले महीने शाओमी रेडमी प्रो 2 के कुछ स्पेसिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट से लीक हुए थे। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट से हमें इस स्मार्टफोन के फ़ीचर के बारे में बेहतर जानकारी मिली है।

गिज़चाइना का दावा है कि उसके हाथ रेडमी प्रो 2 के स्पेसिफिकेशन की पर्ची लग गई है। ऐसा लगता है कि इस स्मार्टफोन का 3 जीबी रैम वेरिएंट भी होगा, यह दावा पहले भी किया जा चुका है। हालांकि, 4 जीबी रैम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। ध्यान रहे कि शाओमी रेडमी प्रो को 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध कराया गया था। ऐसे में हम यही रणनीति अपग्रेड वेरिएंट के साथ भी अपनाए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement


अब बात कैमरे की। पहले ये दावा किया गया था कि रेडमी प्रो 2 में दो रियर कैमरे होंगे जिसमें से एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का होगा। हालांकि, ताज़ा रिपोर्ट से पता चला है कि एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा 5 मेगापिक्सल का। वहीं, फ्रंट पैनल पर यूज़र को 16 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। पिछले वेरिएंट में कंपनी ने 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया था।
Advertisement

ताज़ा रिपोर्ट से हमें डिस्प्ले साइज़ और प्रोसेसर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन पुरानी लिस्टिंग के मुताबिक, अपने पुराने वर्ज़न की तरह Redmi Pro 2 में 5.5 इंच का डिस्प्ले होगा। इसके अलावा कंपनी स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर देगी। गौर करने वाली बात है कि गिज़चाइना की रिपोर्ट में फुल-एचडी एलसीडी डिस्प्ले होने की बात कही गई है जबकि पहले ओलेड डिस्प्ले होने की खबर थी। इसके अलावा Redmi Pro 2 में वाई-फाई, जायरोस्कोप, ब्लूटूथ, मैगनेटोमीटर और एक्सेलेरोमीटर होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.