Xiaomi Redmi Note 6 Pro और Xiaomi Redmi 6 Pro में कौन बेहतर?

Xiaomi Redmi Note 6 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। आज हम आपको रेडमी नोट 6 प्रो और Redmi 6 Pro के बीच का अंतर समझाएंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 नवंबर 2018 14:17 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi 6 Pro में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है
  • रेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है
  • Redmi Note 6 Pro की कीमत भारत में 13,999 रुपये से शुरू होती है

Xiaomi Redmi Note 6 Pro और Xiaomi Redmi 6 Pro में कौन बेहतर?

Xiaomi Redmi Note 6 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Redmi Note 5 Pro का अपग्रेड है शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो। Redmi Note 6 Pro की खासियतों की बात करें तो यह हैंडसेट दो रियर कैमरे, दो सेल्फी कैमरे, स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और 6 जीबी तक रैम के साथ आएगा। भारतीय बाजार में Xiaomi ब्रांड के इस हैंडसेट की सीधी भिड़ंत Nokia 6.1 Plus, Motorola One Power और Realme 2 Pro जैसे अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन से होगी। आज हम अपने लेख द्वारा आपको Redmi Note 6 Pro और Redmi 6 Pro के बीच का अंतर स्पेसिफिकेशन और कीमत के आधार पर समझाएंगे।
 

Xiaomi Redmi Note 6 Pro बनाम Xiaomi Redmi 6 Pro की भारत में कीमत

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो के दो वेरिएंट भारतीय मार्केट में उतारे गए हैं। रेडमी नोट 6 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। लॉन्च ऑफर के तहत, शुक्रवार यानी 23 नवंबर को होने वाली ब्लैक फ्राइडे सेल में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। महंगा वेरिएंट 14,999 रुपये में उपलब्ध होगा। Redmi Note 6 Pro एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर बेचा जाएगा।
Advertisement

शाओमी ने रेडमी 6 प्रो को 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी वेरिएंट में लॉन्च किया है। Redmi 6 Pro के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को खरीदने के लिए 10,999 रुपये देने होंगे। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह हैंडसेट ई-कॉमर्स साइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com पर ब्लैक, गोल्ड, ब्लू रंग में उपलब्ध है। स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा किया जा सकता है।
 

Xiaomi Redmi Note 6 Pro vs Xiaomi Redmi 6 Pro स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और कंपनी 86 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो हासिल करने में कामयाब रही है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। स्मार्टफोन में 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

अब बात कैमरे की। Xiaomi Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर का। रियर कैमरे डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स और एआई पोर्ट्रेट 2.0 के साथ आते हैं। फ्रंट पैनल पर भी दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। पहले की तरह यह फोन भी 4,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है।

Redmi Note 6 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, आईआर ब्लास्टर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4000 एमएएच की है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.91x76.38x8.26 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
Advertisement

डुअल सिम वाला Xiaomi Redmi 6 Pro एंड्रॉयड ओरियो आधारित मीयूआई 9.6 पर चलता है। इसमें है 5.84 इंच का फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9  है। इसमें काम करता है ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड है 2 गीगाहर्ट्ज़। साथ देते हैं एड्रेनो 506 जीपीयू, 3 व 4 जीबी रैम। Xiaomi Redmi 6 Pro में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है, जो पीडीएएफ, एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो एआई पोर्ट्रेट मोड और एचडीआर मोड से लैस है।

Xiaomi Redmi 6 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी और हेडफोन जैक। Xiaomi Redmi 6 Pro को पावर देती है 4000 एमएएच की बैटरी। पर्याप्त सेंसर के साथ स्मार्टफोन का वज़न 177 ग्राम है। शाओमी रेडमी 6 प्रो की लंबाई-चौड़ाई कुछ इस प्रकार है-149.33x71.68x8.75 मिलीमीटर है।
 
शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो बनाम शाओमी रेडमी 6 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.26 इंच5.84 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा
20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
4000 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
Androidएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन
1080x2280 पिक्सल1080x2280 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.265.84
रिज़ॉल्यूशन
1080x2280 पिक्सल1080x2280 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
19:919:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-432

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
रैम
4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
नहींहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
-256

कैमरा

रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल (f/1.9, 1.4-micron) + 5-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron) + 5-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस
हांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
हांएलईडी
फ्रंट कैमरा
20-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.8-micron) + 2-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश
-नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUIMIUI 9.6

कनेक्टिविटी

ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
नहींनहीं
माइक्रो यूएसबी
हांहां
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांनहीं
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
-802.11 ए/बी/जी/एन
इंफ्रारेड डायरेक्ट
-हां
यूएसबी ओटीजी
-हां
यूएसबी टाइप सी
-नहीं

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
फेस अनलॉक
-हां
3डी फेस रिकग्निशन
-नहीं
कंपास/ मैगनेटोमीटर
-हां
एंबियंट लाइट सेंसर
-हां
जायरोस्कोप
-हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  7. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  11. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.