Xiaomi Redmi Note 6 Pro लॉन्च हुआ भारत में, दो सेल्फी कैमरे और 6 जीबी रैम हैं इसमें

Xiaomi ने भारतीय मार्केट में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 6 Pro को लॉन्च कर दिया है। शाओमी का यह हैंडसेट चार कैमरों के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 नवंबर 2018 13:24 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है
  • Redmi Note 6 Pro के दो वेरिएंट भारतीय मार्केट में उतारे गए
  • रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत भारत में 13,999 रुपये से शुरू होती है

Xiaomi Redmi Note 6 Pro की पहली सेल 23 नवंबर को

Xiaomi ने भारतीय मार्केट में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 6 Pro को लॉन्च कर दिया है। शाओमी का यह हैंडसेट चार कैमरों के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। इसके अलावा यह कंपनी के बेहद ही लोकप्रिय Xiaomi Redmi Note 5 Pro का अपग्रेड भी है। अहम खासियतों की बात करें तो Redmi Note 6 Pro दो सेल्फी कैमरे, दो रियर कैमरे, स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और 6 जीबी तक रैम के साथ आता है। मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की सीधी भिड़ंत Nokia 6.1 Plus, Realme 2 Pro और Motorola One Power जैसे हैंडसेट से होगी।
 

Xiaomi Redmi Note 6 Pro कीमत और लॉन्च ऑफर

Xiaomi ने अपने Redmi Note 6 Pro के दो वेरिएंट भारतीय मार्केट में उतारे हैं। रेडमी नोट 6 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा।
Advertisement

मार्केट में फोन की बिक्री 23 नवंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यह एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart, Mi.com और मी होम स्टोर में ब्लैक फ्राइडे सेल के तहत उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफर के तहत, शुक्रवार यानी 23 नवंबर को होने वाली ब्लैक फ्राइडे सेल में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। महंगा वेरिएंट 14,999 रुपये में उपलब्ध होगा। ब्लैक फ्राइडे सेल में इस फोन को खरीदने के लिए HDFC Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 500 रुपये कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा एक सरप्राइज़ सेल की तारीख का ऐलान शुक्रवार को दोपहर 12 बजे किया जाएगा।
Advertisement
 

Redmi Note 6 Pro चार कैमरों के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन

Redmi Note 6 Pro को ब्लैक, ब्लू, रेड और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा। रिलायंस जियो की ओर से 2,400 रुपये कैशबैक मिलेगा। Xiaomi ने जानकारी दी है कि रेडमी नोट 6 प्रो को जल्द ही मी के अधिकृत पार्टनर स्टोर में भी उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Xiaomi Redmi Note 6 Pro स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और कंपनी 86 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो हासिल करने में कामयाब रही है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। स्मार्टफोन में 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।

अब बात कैमरे की। Xiaomi Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर का। रियर कैमरे डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स और एआई पोर्ट्रेट 2.0 के साथ आते हैं। फ्रंट पैनल पर भी दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है।
Advertisement

Redmi Note 6 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, आईआर ब्लास्टर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4000 एमएएच की है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.91x76.38x8.26 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Bright and vivid display
  • Decent cameras and performance
  • Sturdy body
  • Bad
  • MIUI has ads
  • Hybrid dual-SIM tray
  • No 4K video recording
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  5. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  6. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.