Xiaomi Redmi Note 5A लॉन्च, इसमें है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने एक और रेडमी नोट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। घरेलू मार्केट में लॉन्च किए गए इस हैंडसेट का नाम शाओमी रेडमी नोट 5ए है और इसकी कीमत 899 चीनी युआन (करीब 8,645 रुपये) से शुरू होती है।

Xiaomi Redmi Note 5A लॉन्च, इसमें है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi Note 5A की सबसे अहम खासियत 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  • इस स्मार्टफोन के दो मॉडल लॉन्च किए गए हैं- स्टेंडर्ड एडिशन और हाइ एडिशन
  • स्थानीय मार्केट में इस स्मार्टफोन की बिक्री मंगलवार से शुरू होगी
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने एक और रेडमी नोट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। घरेलू मार्केट में लॉन्च किए गए इस हैंडसेट का नाम शाओमी रेडमी नोट 5ए है। इस स्मार्टफोन के दो मॉडल लॉन्च किए गए हैं- स्टेंडर्ड एडिशन और हाइ एडिशन। फोन के कुल तीन वेरिएंट हैं। शुरुआती वेरिएंट (2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज) की कीमत 699 चीनी युआन (करीब 6,700 रुपये) है। दोनों प्रीमियम वेरिएंट में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिए गए हैं और उनके स्पेसिफिकेशन भी बेहतर हैं। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 8,600 रुपये) है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,199 चीनी युआन (करीब 11,500 रुपये) मिलेगा। स्थानीय मार्केट में इस स्मार्टफोन की बिक्री मंगलवार से शुरू होगी। चीनी मार्केट में इस हैंडसेट को शैंपेन गोल्ड, रोज़ गोल्ड और प्लेटिनम सिल्वर ग्रे रंग में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल, इस हैंडसेट को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह स्मार्टफोन मेटल बॉडी के साथ आता है। एंटीना बैंड पिछले हिस्से पर है। कैपसिटिव बटन आगे दिए गए हैं। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और डुअल स्पीकर ग्रिल निचले हिस्से पर हैं। प्रीमियम वेरिएंट में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

सबसे पहले बात शुरुआती वेरिएंट की। शाओमी रेडमी नोट 5ए मीयूआई 9 पर चलेगा। इसमें दो सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग-अलग स्लॉट दिए गए हैं। इसमें 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इसमें स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

Xiaomi Redmi Note 5A का यह वेरिएंट 13 मेगापिक्सल के रियर सेंसर के साथ आएगा जो एलईडी फ्लैश सपोर्ट, पीडीएएफ, एफ/2.2 अपर्चर, एचडीआर मोड और रियल टाइम फिल्टर से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 3080 एमएएच की है। इसके बारे में 35 घंटे की टॉक टाइम और 11 दिन की स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। शुरुआती वेरिएंट का डाइमेंशन 153x76.2x7.5 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी, ब्लूटूथ वी4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट और जीपीएस+ ग्लोनास शामिल हैं।
 
redminote5a

अब बात शाओमी रेडमी नोट 5ए के प्रीमियम वेरिएंट की। इसमें भी 5.5 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इस पर 2.5डी कार्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। दो वेरिएंट लॉन्च हुए हैं- 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी) को सपोर्ट करेंगे। अच्छी बात यह भी है कि फोन में हाइब्रिड स्लॉट नहीं है, यानी अब दोनों सिम और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग-अलग स्लॉट मिलेंगे।

अब बात इस फोन की सबसे अहम खासियत फ्रंट कैमरे की। इसका सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह एफ/2.0 अपर्चर और 76.4 डिग्री वाइड एंगल लेंस से लैस है। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/2.2 है और यह पीडीएएफ, पनोरमा मोड और एचडीआर जैसे तकनीक के साथ आता है। बैटरी 3080 एमएएच की है। फोन एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा।

Xiaomi Redmi Note 5A का डाइमेंशन 153x76.2x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 153 ग्राम। फिंगरप्रिंट सेंसर हैंडसेट के पिछले हिस्से पर मौज़ूद है। कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और इलेक्ट्रॉनिक कंपास जैसे फीचर का इसका हिस्सा हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3080 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xioami Smartphones, Xiaomi Redmi Note 5A Launched
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  5. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  7. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  8. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  9. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  10. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »