Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन खरीदने का एक और मौका

Xiaomi के लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro आज बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। दोनों हैंडसेट बुधवार को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2018 10:50 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi के लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro की सेल
  • दोनों हैंडसेट बुधवार को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उतारे जाएंगे
  • Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro फ्लिपकार्ट और मी.कॉम पर बिकेंगे

शाओमी रेडमी नोट 5 व रेडमी नोट 5 प्रो

Xiaomi के लोकप्रिय स्मार्टफोन  Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro आज बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। दोनों हैंडसेट बुधवार को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट मी.कॉम से खरीदा जा सकता है। बता दें कि कंपनी हर बुधवार रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो की सेल आयोजित कर रही है। ज्ञात हो, Xiaomi के ये स्मार्टफोन फरवरी महीने में भारत में लॉन्च हुए थे। तब से आयोजित हुईं सभी सेल में इन फोन की बिक्री इतनी तेज़ी से हुई है कि ग्राहकों को फोन ना मिलने के चलते निराशा हाथ लगी है।
 

Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro की कीमत व ऑफर

Redmi Note 5 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। 4 जीबी और 64 जीबी वाला वेरिएंट खरीदने के लिए आपको खर्चने होंगे 11,999 रुपये। फोन ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड वेरिएंट में मिलेगा। वहीं, Redmi Note 5 Pro की 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए कीमत होगी 13,999 रुपये। 6 जीबी रैम वेरिएंट 16,999 रुपये में बिकेगा। फोन ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग वेरिएँट में बिकेगा। Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro के लिए बायबैक गारंटी 49 रुपये में ली जा सकती है। साथ ही एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड धारक को दोनों ही फोन पर 5 फीसदी की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। कंपनी के जियो के साथ हुए करार के चलते दोनों में से कोई भी हैंडसेट खरीदने पर 2,200 रुपये का कैशबैक वाउचर और 4.5 टीबी तक के 4जी डेटा का लाभ मिलेगा।

 

Xiaomi Redmi Note 5 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। आपके पास 3 जीबी या 4 जीबी रैम में एक को चुनने का विकल्प होगा। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पैनल पर जगह मिली है। (पढ़ें रिव्यू)

शाओमी रेडमी नोट 5 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एलईडी सेल्फी-लाइट मॉड्यूल और ब्यूटीफाई 3.0 ब्यूटिफिकेशन तकनीक के साथ आता है। हमने आपको पहले ही बताया है कि शाओमी रेडमी नोट 5 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। लेकिन फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है।शाओमी रेडमी नोट 5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 158.5x75.45x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
Advertisement
 

Xiaomi Redmi Note 5 Pro के स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 5 की तरह डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। (पूरा रिव्यू पढ़ें)


Xiaomi Redmi Note 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्स ल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। हाल में कंपनी ने अपडेट के ज़रिए हैंडसेट के यूज़र को फेस अनलॉक फीचर की सुविधा भी दी है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Above-average camera quality
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM design
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • Bad
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: xiaomi, xiaomi redmi note 5, xiaomi redmi note 5 pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.