Xiaomi सेल में Redmi Note 5 Pro और Mi A2 पर मिल रही है छूट

Christmas 2018 से पहले चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और अपनी आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर No.1 Mi Fan Sale शुरू कर दी है।

Xiaomi सेल में Redmi Note 5 Pro और Mi A2 पर मिल रही है छूट

Xiaomi सेल में Redmi Note 5 Pro और Mi A2 पर मिल रही है छूट

ख़ास बातें
  • Xiaomi No.1 Mi Fan Sale का हुआ आगाज़
  • Redmi Note 5 Pro, Mi A2 और Redmi Y2 मिल रहे सस्ते में
  • एचडीएफसी ग्राहकों को Amazon पर मिल रहा इंस्टेंट डिस्काउंट
विज्ञापन
Christmas 2018 से पहले चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और अपनी आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर No.1 Mi Fan Sale शुरू कर दी है। सेल का आगाज़ आज यानी 19 दिसंबर से हुआ है। बता दें कि सेल 21 दिसंबर तक चलेगी। सेल के दौरान Redmi Note 5 Pro, Mi A2 और Redmi Y2 समेत कई अन्य शाओमी ब्रांड के फोन को सस्ते में खरीदने का मौका होगा। Mi Fan Sale के लिए Xiaomi ने Paytm, Google Pay और MobiKwik से हाथ मिलाया है। एचडीएफसी बैंक ग्राहकों को अमेजन पर इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Redmi Note 5 Pro हैंडसेट का 4 जीबी वेरिएंट शाओमी की इस सेल में 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। वहीं इसका 6 जीबी रैम वेरिएंट 14,999 रुपये में मिल रहा है। कुछ समय पहले स्मार्टफोन की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती के बाद यह हैंडसेट 13,999 रुपये में बेचा जा रहा था। Xiaomi Mi A2 कंपनी का लेटेस्ट एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। यह 1,000 रुपये की छूट के साथ 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। इस दाम में 4 जीबी रैम वेरिएंट मिलेगा। वहीं इसका 6 जीबी रैम वेरिएंट फिलहाल सेल में 16,999 रुपये में मिलेगा। अमेजन और mi.com पर सेल के दौरान कई शाओमी ब्रांड के स्मार्टफोन सस्ते में मिल रहे हैं।

Xiaomi No.1 Mi Fan Sale में Redmi Y2 की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। इस दाम में 3 जीबी वेरिएंट मिलेगा। याद रहे कि इस हैंडसेट को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 10,999 रुपये खर्च करने होंगे। Xiaomi ने रेडमी वाई2, रेडमी नोट 6 प्रो, Mi A2, Poco F1, Redmi 6, Redmi 6A, Redmi 6 Pro और Redmi Note 5 Pro के लिए पेटीएम के साथ साझेदारी की है। इन हैंडसेट के साथ 300 रुपये कैशबैक मिलेगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि सेल के दौरान कैशबैक केवल एक ही बार दिया जाएगा। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Mi Fan Sale के दौरान MobiKwik से भुगतान पर 10 प्रतिशत (अधिकतम 1,000 रुपये) सुपरकैश मिलेगा। स्मार्टफोन के अलावा टीवी मॉडल भी छूट के साथ बेचे जा रहे हैं। Mi TV 4A Pro 49 टेलीविज़न सेट 30,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि Mi TV 4C Pro 32 टेलीविज़न 14,999 रुपये में मिल रहा है। Mi TV 4A 43 को सेल में 21,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »