Xiaomi Redmi Note 5 हुआ ऑनलाइन लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च

ऐसा लगता है कि शाओमी ने रेडमी नोट 4 के अपग्रेड शाओमी रेडमी नोट 5 को अपने घरेलू मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। दरअसल, ई-कॉमर्स साइट जेडी डॉट कॉम पर Xiaomi Redmi Note 5 के प्लेसहोल्डर को लिस्ट किया गया गया था।

Xiaomi Redmi Note 5 हुआ ऑनलाइन लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • जेडी डॉट कॉम पर Xiaomi Redmi Note 5 के प्लेसहोल्डर को लिस्ट किया गया
  • लिस्टिंग में प्रोडक्ट की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं किया गया था
  • शाओमी रेडमी नोट 5 में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले होने की उम्मीद
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि शाओमी ने रेडमी नोट 4 के अपग्रेड शाओमी रेडमी नोट 5 को अपने घरेलू मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। दरअसल, ई-कॉमर्स साइट जेडी डॉट कॉम पर Xiaomi Redmi Note 5 के प्लेसहोल्डर को लिस्ट किया गया गया था। लिस्टिंग में प्रोडक्ट की तस्वीर का तो इस्तेमाल नहीं किया गया था। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां पर रेडमी नोट 5 की तस्वीर को ही जगह मिलेगी।

ई-कॉमर्स साइट पर लिस्टिंग की खबरें आने के बाद इस पेज को हटा लिया गया। यह हैंडसेट को जल्द ही लॉन्च किए जाने की ओर इशारा करता है। जेडी डॉट कॉम पर शाओमी रेडमी नोट 5 की लिस्टिंग की खबर सबसे पहले गिज़्मोचाइना ने दी। दावा किया गया है कि इस हैंडसेट में एज टू एज डिस्प्ले होगा। हैडंसेट के किसी और स्पेसिफिकेशन को वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया था।

शाओमी ने हाल ही में अपने लोकप्रिय शाओमी रेडमी नोट 4 की कीमत कम करने का ऐलान किया था जो अपग्रेड वेरिएंट लॉन्च किए जाने की ओर एक और इशारा है। याद रहे कि रेडमी नोट 4, शाओमी के लिए सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन रहा है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शाओमी रेडमी नोट 5 में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसके अलावा हैंडसेट में दो रियर कैमरे होंगे। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी रेडमी नोट 5 में स्नैपड्रैगन 660 या मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर होगा। पिछल हिस्से पर 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे होंगे। बैटरी 4000 एमएएच की है।

लीक हुए स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, शाओमी रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच (1080× 2160 पिक्सल्स) फुल एचडी+ 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन को 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडीकार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है। फोन में एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा के साथ मीयूआई 9 होगा। लिस्टिंग से यह भी पता चला था कि शाओमी के इस फोन का डाइमेंशन 158.5x75.4x8 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Above-average camera quality
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM design
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Xiaomi, Xiaomi Mobiles, Xiaomi Redmi Note 5
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »